फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhagwat says Staying focused on our goal more challenging in current favourable conditions

RSS: आरएसएस प्रमुख भागवत ने स्वयंसेवकों को चेताया, कहा- मौजूदा हालात में लक्ष्य पूरा करना बेहद चुनौतीपूर्ण

Wed, 07 Aug 2024 10:22 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: बशु जैन Updated Wed, 07 Aug 2024 10:22 PM IST
सार

भागवत ने कहा कि पुराने समय में हमारे विचार और सोच का मजाक उड़ाया जाता था। हालात अच्छे नहीं थे। संसाधनों का अभाव था। मगर आज समाज हम पर भरोसा करता है और हमारा समर्थन करता है।

विज्ञापन
Bhagwat says Staying focused on our goal more challenging in current favourable conditions
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि मौजूदा हालात में आरएसएस की विचारधारा के लिए लक्ष्य पूरा करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। इस दौरान स्वयंसेवकों को अपने चरित्र और समर्पण को बनाए रखने के लिए सावधानी बरतनी होगी। 

विज्ञापन


नागपुर में दत्ताजी डिडोलकर जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम के समापन समारोह में भागवत ने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों के बदलने से कम अनुकूल परिस्थितियां पैदा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता लंबे समय तक सामाजिक विरोध होने के बाद भी समाज में डटे रहे। इससे हमारे लक्ष्य, चरित्र और प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिला। इससे समाज में हम डटे रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अनुकूल परिस्थितियों के साथ हमारे कार्यकर्ताओं का समर्पण अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। भागवत ने कहा कि पुराने समय में हमारे विचार और सोच का मजाक उड़ाया जाता था। हालात अच्छे नहीं थे। संसाधनों का अभाव था। मगर आज समाज हम पर भरोसा करता है और हमारा समर्थन करता है। इससे हमारा काम काफी कठिन हो गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और स्वामी जीतेंद्रनाथ महाराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस को मजबूत करने की तैयारी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अगले साल 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस मौके पर संघ की तरफ से बड़ा आयोजन या उत्सव नहीं मनाया जाएगा,बल्कि संघ को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। पिछले दिनों इंदौर में हुई संघ के संपर्क विभाग की बैठक में यह तय हुआ है कि संघ ज्यादा से ज्यादा सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में सहभागिता बढ़ाए और समाज को जागरुक करने का काम करें। बैठक में यह भी कहा गया कि जो लोग संघ से ज्यादा वाकिफ नहीं है, लेकिन संघ के प्रति गलत धारणा रखते हैं। संघ कार्य और विचारधारा से अवगत कराकर उन लोगों की धारणा दूर कैसे की जा सकती है। इस पर ध्यान देने की जरुरत है। सरकार्यवाह दतात्रय होसबोले ने देश की सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक शक्तियों को मजबूत करने पर बल दिया। सोशल इंजीनियरिंग के जरिए समाज के हर तबके तक संघ की पैठ बनाने की बात भी कही गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed