{"_id":"5a32dee14f1c1bca678c1890","slug":"bhagwat-on-a-five-day-trip-to-tripura-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत आज से पांच दिवसीय त्रिपुरा दौरे पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भागवत आज से पांच दिवसीय त्रिपुरा दौरे पर
एजेंसी / अगरतला
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : self
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार से त्रिपुरा के पांच दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह पूर्वोत्तर क्षेत्र में संघ के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। आरएसएस प्रचारक मनोरंजन प्रधान ने बताया कि आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के संघ के प्रमुख कार्यकारियों से मिलेंगे और संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को संगठनात्मक रूप से चार प्रांतों में विभाजित किया गया है।
पढ़ें- 2019 की तैयारी में जुटा संघ, 15 फरवरी से यूपी में डेरा डालेंगे भागवत
जिनमें मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर असम और दक्षिण असम शामिल है। जबकि दक्षिण असम प्रांत के तहत त्रिपुरा, मिजोरम और बराक वैली आता है। प्रधान ने कहा कि समीक्षा के दौरान चारों प्रांतों के प्रमुख आयोजक उपस्थित होंगे और चर्चा करेंगे कि संगठन को क्षेत्र में और अधिक मजबूत कैसे किया जाए।