फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhagwant Manns allegation: PM Modi left the states alone in the battle of Corona

भगवंत मान का आरोप: पीएम मोदी ने कोरोना की लड़ाई में राज्यों को अकेला छोड़ा

Thu, 22 Apr 2021 10:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 22 Apr 2021 10:19 PM IST
सार

  • केंद्र के पास सबको साथ लेकर चलने का मॉडल नहीं
  • देश सबसे गंभीर हालात से गुजर रहा 

विज्ञापन
Bhagwant Manns allegation: PM Modi left the states alone in the battle of Corona
भगवंत मान

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की लड़ाई में राज्यों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। आज जब देश कोरोना के सबसे गंभीर हालात से गुजर रहा है तब केंद्र सरकार के पास पूरे देश को एक साथ लेकर चलने का कोई मॉडल नहीं है।  वह यह नहीं समझ पा रही है कि इस दौर में कोरोना के साथ लड़ाई किस तरह से लड़ी जानी चाहिए। यही कारण है कि उसने राज्यों को अपने हालत पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


राज्यों के पास पैसा कहां से आएगा?
मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को वैक्सीन केवल 150 रूपये में मिल रही है, लेकिन इसके बाद भी वह इसे 400 रूपये में राज्यों को उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि राज्यों के पास इतना पैसा कहां से आएगा और वे अपनी पूरी आबादी को टीका कैसे लगवाएंगे। देश की जनता के सामने यह सच सामने आना चाहिए कि केंद्र सरकार पूरे देश को यह टीका मुफ्त क्यों नहीं उपलब्ध करवा रही है?
विज्ञापन


भाजपा नेता चुनाव में व्यस्त
भगवंत मान ने कहा कि देश कोरोना के इतने गंभीर हालात से गुजर रहा है, लेकिन भाजपा के नेता इस समय में भी चुनाव में व्यस्त हैं। भाजपा नेता अमित शाह इस संकटपूर्ण समय में भी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनके कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुट रही है, जिसके कारण कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इस संक्रमण के कारण जिन लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, उनके नुकसान की जिम्मेदारी सीधे तौर पर भाजपा और उसके नेताओं की बनती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed