फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhagwant Mann will not Parliament until examined

जब तक जांच नहीं होती संसद नहीं जाएंगे भगवंत मान

Tue, 26 Jul 2016 05:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 05:41 AM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann will not Parliament until examined

संसद की विडियोग्राफी पर विवादों में घिरे आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की मुसीबत बढ़ गई है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मान के कृत्य को संसद की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए मामले की जांच के लिए भाजपा सांसद किरीट सोमैया की अगुवाई में 9 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

विज्ञापन


यह समिति 3 अगस्त को रिपोर्ट पेश करेगी। इस बीच स्पीकर ने मान को 3 अगस्त तक लोकसभा की कार्यवाही से दूर रहने की सलाह देते हुए उन्हें मंगलवार को 10.30 बजे तक समिति के समक्ष स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। इस बीच, मान ने समिति से अपना जवाब देने के लिए तीन दिन का समय मांगा है जबकि उन्हें मंगलवार तक का ही समय दिया गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मान ने बीते बृहस्पतिवार को न सिर्फ संसद के अंदर की वीडियोग्राफी की बल्कि इसे अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को सभी दलों ने एक सुर से मान की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने जांच समिति गठित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा प्रणाली की नए सिरे से समीक्षा की गई थी।

मान के कृत्य से संसद की सुरक्षा खतरे में है। महाजन ने मान के आचरण की जांच के लिए समिति बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद किरीट सोमैया करेंगे। जांच समिति में शिवसेना के आनंद अडसूल, भाजपा की मीनाक्षी लेखी और सत्यपाल सिंह, बीजेडी के भर्तृहरि महताब, टीएमसी की रत्ना डे, टी नरसिंघम, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और अन्नाद्रमुक के पी वेणुगोपाल को शामिल किया गया है। यह समिति सबसे पहले मान से जवाब तलब करेगी। इसके बाद भावी कार्रवाई का निर्णय लेगी।

नरम नहीं पड़े मान के तेवर

Bhagwant Mann will not Parliament until examined
पूरे प्रकरण पर माफी मांगने के बाद भगवंत मान ने सोमवार को नए सिरे से तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि संसद के कुछ हिस्से की रिकार्डिंग मामले में तो जांच समिति बनाई गई, वह भी तब जब उन्होंने माफी मांग ली।

मान ने कहा कि फिर पठानकोट आतंकी हमला मामले में आतंकियों को प्रशिक्षित करने वाली पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को एयरबेस क्यों दिखाया गया। इस मामले में जांच समिति क्यों नहीं बनी? मान ने शराब पी कर संसद में आने के आरोपों को भी खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस आरोप में कोई दम नहीं है। उन्होंने मंगलवार को समिति के समक्ष जवाब देने की भी बात कही। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर सांठगांठ कर पंजाब की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘इन तीनों दलों का गठजोड़ हमेर खिलाफ साजिश कर रहा है क्योंकि मैं सदन में सक्रिय रहा हूं और पंजाब की जनता के मुद्दे उठाता रहा हूं। हमारे खिलाफ यह साजिश 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा को देखते हुए रची जा रही है।

संसद की कार्यवाही में मुझे शामिल होने से रोकते हुए जनता की समस्याएं उठाने से रोका जा रहा है। संसद की कार्यवाही में शामिल होना मेरा अधिकार है और मुझे इससे वंचित कर लाखों जनता का अधिकार छीना जा रहा है।’ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed