फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhagwant Mann said, Central Government and the Punjab Government only want to hide their failures by pretending to be lack of oxygen

भगवंत मान का आरोप, टेंडर जारी होने के छह महीने बाद भी नहीं चालू हुए ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 24 Apr 2021 02:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 24 Apr 2021 02:54 PM IST
सार

भगवंत सिंह मान ने पीएम केयर्स फंड के पैसों के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस फंड के कितने पैसों का किस तरह से इस्तेमाल किया गया, स्वयं प्रधानमंत्री को इस मामले में सामने आकर जानकारी देनी चाहिए...

विज्ञापन
Bhagwant Mann said, Central Government and the Punjab Government only want to hide their failures by pretending to be lack of oxygen
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाया है कि कोरोना काल के पहले चरण में ही यह सच सामने आ गया था कि देश में ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता बढ़ाये जाने की सख्त जरूरत है। इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही प्रधानमंत्री केयर्स फंड से पैसे जारी कर 162 पीएसए शुरू करने की बात कही गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए टेंडर जारी होने के छह महीने बाद भी आज तक ये प्लांट शुरू नहीं किये जा सके। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि इस समय ऑक्सीजन की कमी का बहाना बनाकर केंद्र सरकार और पंजाब सरकारें केवल अपनी नाकामी को छुपाना चाहती हैं। अगर उन ऑक्सीजन प्लांट्स को सही समय पर शुरू कर दिया गया होता, तो आज उन सैकड़ों मरीजों की जान बचायी जा सकती थी, जिनकी मौत केवल ऑक्सीजन की कमी के कारण हो गई है। मान ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार ही नहीं बल्कि पंजाब की कैप्टन सरकार को भी जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


भगवंत सिंह मान ने पीएम केयर्स फंड के पैसों के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स फंड में हजारों करोड़ रुपये की राशि एकत्र की गई थी। आम जनता ने करोना में लोगों की मदद के लिए इस फंड में भारी दान दिया था। लेकिन आज तक कोई नहीं जानता कि इस फंड के कितने पैसों का किस तरह से इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री को इस मामले में सामने आकर जानकारी देनी चाहिए, जिससे लोग यह जान सकें कि उनके पैसों का किस प्रकार से उपयोग किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed