फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhagwant Mann accuses Captain Amarinder Singh of defaming farmers

सियासत: भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर किसानों को बदनाम करने का लगाया आरोप

Sat, 17 Jul 2021 11:01 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 17 Jul 2021 11:01 PM IST
सार

 भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसान आंदोलन में गड़बड़ी होने की आशंका के नाम पर कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bhagwant Mann accuses Captain Amarinder Singh of defaming farmers
भगवंत सिंह मान - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत सिंह मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर किसानों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन में गड़बड़ी होने की आशंका के नाम पर कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें किसानों को पूरी सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए और कोई भी गलत हरकत होने से रोकना चाहिए। लेकिन उन्हें सुरक्षा देने की बजाय गड़बड़ी की आशंका बताकर वे अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।   

विज्ञापन


भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आंदोलन कर रहे किसानों को गर्म दल कहकर बदनाम करने से बचना चाहिए क्योंकि किसान अपनी ही सरकार से अपनी फसलों के सही दाम लेने के लिए शांतिमय आंदोलन कर रहे हैं। मान ने कहा कि अमरिंदर सिंह किसानी आंदोलन को सरहद पार से आंतकवाद के साथ जोडऩे की भद्दी चाल चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed