फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhabanipur bypoll result Election Commission writes to West Bengal Govt, asking it to ensure that no victory celebration procession takes place

बंगाल: जीत से पहले ममता को चुनाव आयोग की चिट्ठी, परिणाम के बाद न हो हिंसा; जश्न पर भी लगे रोक

Sun, 03 Oct 2021 01:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Oct 2021 01:09 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने ममता सरकार को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मतगणना के दौरान या उसके बाद कोई जीत का जश्न/जुलूस न हो और नतीजे घोषित होने के बाद किसी भी तरह की हिंसा न हो।

विज्ञापन
Bhabanipur bypoll result Election Commission writes to West Bengal Govt, asking it to ensure that no victory celebration procession takes place
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के परिणाम के मद्देनजर चुनाव आयोग ने ममता सरकार को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मतगणना के दौरान या उसके बाद कोई जीत का जश्न/जुलूस न हो और नतीजे घोषित होने के बाद किसी भी तरह की हिंसा न हो। चुनाव आयोग ने इसपर रोक लगाने  के लिए सरकार से सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए भी कहा है। वहीं नंदीग्राम चुनाव परिणाम विवाद के बाद चुनाव आयोग हर कदम फूंक-फूंककर उठा रहा है। चुनाव आयोग भवानीपुर उपचुनाव परिणाम को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग लगातार जारी है। इस सीट पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के बीच टक्कर है। ताजा जानकारी के अनुसार 12 वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी 35 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इस बढ़त के बाद ममता बनर्जी की जीत तय मानी जा रही है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के घर सैंकड़ों की संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। यहां खेला होबे की धुन पर कार्यकर्ता थिरक रहे हैं। वहीं कई जगह मिठाइयां भी बांटी जा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जीत की घोषणा होने से पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दे दी है। उन्होंने कहा कि है ये 'ममता दीदी की जो जीत है वही, सत्यमेव जयते की रीत' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed