फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BGB Foundation Day border scenes exchange of sweets enthusiasm shown in joint retreat ceremony

बीजीबी स्थापना दिवस: सीमा पर दिखा अलग नजारा, मिठाइयों का हुआ आदान-प्रदान, संयुक्त रिट्रीट सेरेमनी में दिखा जोश

Tue, 20 Dec 2022 09:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 20 Dec 2022 09:10 PM IST
सार

भारत-बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध और समन्वय है। त्योहारों और राष्ट्रीय महत्व के विशेष अवसरों पर दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों के बीच सद्भावना के संकेत के रूप में बधाई और मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
BGB Foundation Day border scenes exchange of sweets enthusiasm shown in joint retreat ceremony
BGB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। मौका था बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के स्थापना दिवस का। दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ ने आईसीपी पेट्रापोल, महादीपुर और अन्य सीमा चौकियों पर बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के स्थापना दिवस के अवसर पर बीजीबी के साथ मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। आईसीपी पेट्रापोल में दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों ने एक संयुक्त रिट्रीट समारोह का आयोजन किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर बीएसएफ की तरफ से डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस, महानिरीक्षक, दक्षिण बंगाल सीमांत, एचएस तोमर, कमांडेंट, 158 वीं वाहिनी, आलोक कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, (कार्यवाहक कमांडेंट), 145वीं वाहिनी, बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने तथा बीजीबी की तरफ से ब्रिगेडियर जनरल के एम आजाद, रीजन कमांडर, जशोर, कर्नल नजमुल, डिप्टी रीजन कमांडर जशोर, लेफ्टिनेंट कर्नल मजहर, नोडल अधिकारी जशोर के साथ बीजीबी के स्थानीय कमांडरों ने समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


दोनों देशों की सीमा सुरक्षा बलों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध और समन्वय है। त्योहारों और राष्ट्रीय महत्व के विशेष अवसरों पर दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों के बीच सद्भावना के संकेत के रूप में बधाई और मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देश अपने त्योहारों के अवसर पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करके सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए इस परंपरा का पालन कर रहे हैं। दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों ने सीमा पार अपराधों के खिलाफ संयुक्त प्रयासों और अवैध आवाजाही की रोकथाम के साथ-साथ समन्वित गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और दोनों देशों के सीमावर्ती निवासियों के बीच विश्वास निर्माण के लिए समन्वित सीमा प्रबंधन योजना से संबंधित मामलों पर चर्चा करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed