फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Between the concerns of economic slowdown, RSS chief Mohan Bhagwat will meet policymakers

आर्थिक सुस्ती की चिंताओं के बीच नीति निर्धारकों से मिलेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Fri, 29 Sep 2017 06:29 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Sep 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
Between the concerns of economic slowdown, RSS chief Mohan Bhagwat will meet policymakers
संघ प्रमुख मोहन भागवत

पीएम मोदी के नोटबंदी और जीएसटी कदम को लेकर उठ रहे सवालों के बीच संघ प्रमुख मोहन राव भागवत आगामी 6 अक्टूबर को देश के प्रमुख नीति निर्धारकों से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में इस कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख से मिलने वालों नीति निर्धारकों की संख्या करीब 50 से 60 के बीच रहेगी। इसमें शिक्षण संस्थानों के प्रमुख से लेकर सरकार के विभिन्न महकमों के प्रमुख भी रहेंगे। 

विज्ञापन



कुछ शीर्ष अधिकारियों को संघ प्रमुख भागवत के कार्यक्रम का निमंत्रण मिल भी चुका है। अपनों के जरिए ही देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर लग रहे आरोपों के बीच संघ प्रमुख मोहन राव भागवत की देश के नीति निर्धारकों के साथ होने वाली मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन



पढ़ें- ममता बनर्जी की ना के बाद भागवत की सभा के लिए मिला आडिटोरियम
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही भागवत ने दिल्ली में विदेशी डिप्लोमेट्स से भी मुलाकात की थी। उसमें उन्होंने विश्व की समस्याओं पर संघ की राय से उन्हें अवगत कराया था। अब वे देश के नीति निर्धारकों से मुलाकात करेंगे। वैसे संघ पदाधिकारी इस बैठक को सामान्य करार दे रहे हैं। लेकिन सियासी जगत में इसे देश में चल रही आर्थिक सुस्ती की चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अर्थव्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच संघ की चिंतायें भी बढ़ी हुई हैं। 

हाल ही में वृंदावन में संपन्न समन्वय बैठक में संघ ने आर्थिक मोर्चे की चिंतओं से सरकार के शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत कराया है। कहा जा रहा है कि नीति निर्धारकों से रूबरू होकर संघ प्रमुख भागवत खुद समस्याओं की थाह लेंगे। इस बीच पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा यशवंत सिन्हा ने भी आर्थिक विफलताओं को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

भागवत की बैठक के लिए जेएनयू वीसी को भी आमंत्रण 

Between the concerns of economic slowdown, RSS chief Mohan Bhagwat will meet policymakers
file photo

आयोजकों का कहना है कि नीति निर्धारकों के साथ संघ प्रमुख की होने वाली मुलाकात संघ के सालाना कार्यक्रम का हिस्सा है। विजयदशमी के बाद संघ प्रमुख अक्सर कुछ नीति निर्धारकों से मुलाकात कर देश-दुनिया की स्थिति और उसमें संघ की भूमिका को लेकर चर्चा करते हैं। लेकिन इतना जरूर है कि इस दफे नीति निर्धारकों की संख्या बढाकर 50-60 कर दी गई है।

सूत्र बताते हैं कि 6 अक्टूबर को देश के शीर्ष नौक​रशाहों के साथ होने वाली संघ प्रमुख की मुलाकात के लिए जिन हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। उसमें जेएनयू के वीसी का नाम भी शामिल है। न्यौता बांटने वाले एक संघ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि 6 अक्टूबर के आयोजन के लिए जेएनयू वीसी, दिल्ली विश्वविद्यालय के वीसी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के वीसी, यूजीसी चेयरमैन, आईसीएआर निदेशक, आईसीसीआर के प्रमुख, आईसीएचआर के प्रमुख, सेल के चेयरमैन,एम्स निदेशक,इसरो अधिकारी,आईआईटी दिल्ली के प्रमुख, रेलवे बोर्ड, एनटीपीसी सहित ऐसे तमाम संस्थानों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है। जोकि राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका अदा करते हैं। अधिकांश लोगों ने आयोजन में उपस्थित रहने की हामी भरी है। 


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में होगी बैठक
आयोजन से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार देश के शीर्ष नीति निर्धारकों के संग 6 अक्टूबर को होने वाली संघ प्रमुख मोहन राव भागवत की बैठक दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में होगी। इस संस्थान के प्रमुख राम बहादुर राय हैं। 

बैठक के लिए विभिन्न विभागों के 60 प्रमुख लोगों को बुलाया गया है। इसमें सरकार के पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के प्रमुख भी हैं। संघ प्रमुख के साथ नीति निर्धारकों की बैठक शाम को करीब 6 बजे से शुरू होकर रात्रि करीब 8:30 तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed