फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Best Time to stop drinking alcohol suggest Doctors medical experts wants people to avoid alocohol in covid19

स्वस्थ रहें: लॉकडाउन का दौर है शराब की लत छोड़ने का सबसे अच्छा समय

Sat, 11 Apr 2020 07:01 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Apr 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Best Time to stop drinking alcohol suggest Doctors medical experts wants people to avoid alocohol in covid19
कोरोना वायरस - फोटो : social media

लॉकडाउन का समय शराब पीने वालों के लिए मुश्किल भरा है। ऐसे लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स (नई दिल्ली) के डॉक्टरों के जरिए ऐसे लोगों को जागरूक करने की पहल की है। विशेषज्ञों का कहना है कि शराब पीने वाले लोग अपना विशेष ध्यान रखें। खुद को व्यस्त रखेंगे तो आप परिवार समेत कई परेशानियों से बच सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लॉकडाउन शराब की लत छोड़ने का अच्छा समय है।

विज्ञापन


एम्स के निदेशक प्रो. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि लॉकडाउन के कारण शराब न मिलने से व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। एम्स के मनोरोग विभाग के डॉ. रविंद्र राव का कहना है कि  रोज या बहुत अधिक शराब पीने वाले लोगों में इस समय शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। इनमें सांस में तकलीफ, थकान, हाथ में कंपन और रात को नींद न आना प्रमुख हैं। मानसिक तकलीफों में तनाव, घबराहट, अवसाद, चिंता और हताशा शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


व्यस्त और परिवार के साथ रहें तो नहीं होगी पीने की इच्छा
डॉ. रविंद्र के अनुसार शराब पीने वाले लोगों को लॉकडाउन के बीच शारीरिक और मानसिक तकलीफ से बचना है तो खुद को व्यस्त रखना होगा। पानी अधिक मात्रा में पीना होगा। घर-परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं। गार्डन में खुद को व्यस्त रखें। बच्चे या परिवार के साथ संभव हो तो कुछ खेलें। सगे-संबंधियों से फोन पर बात करें। इससे आपका मन शांत रहेगा और बार-बार शराब पीने की इच्छा नहीं होगी। अलग बैठने या सोने की कोशिश बिलकुल न करें क्योंकि इससे आपकी तकलीफ बढ़ेगी।


ऐसी तकलीफ नजरअंदाज न करें
डॉ. रविंद्र बताते हैं कि जो लोग लंबे समय से शराब नियमित पीते हैं या बहुत अधिक मात्रा में पीते हैं उन्हें और उनके परिवार के लोगों को सतर्क होना होगा। शराब के लती हो चुके लोगों में अचानक झटका आने या बेहोशी की शिकायत हो सकती है। इस तरह की किसी भी तकलीफ को नजरअंदाज न करें और बिना देर किए अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरी सलाह के अनुसार दवा लें।
आठ से नौ घंटे की नींद लेना लाभदायक

शराब नहीं मिलती है तो मन-मस्तिष्क में इसके लिए हलचल शुरू होती है। इससे घुटन और बेचैनी महसूस होती है। सभी तरह की तकलीफों से बचना है तो व्यक्ति को आठ से नौ घंटे सोने की कोशिश करनी चाहिए। टीवी, फिल्म या पसंदीदा धारावाहिक देखेंगे तो थकावट महसूस होगी और आपको अच्छी नींद आएगी। इसके इतर आप घर के भीतर ही कुछ काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed