अमर उजाला को सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र सम्मान : पाठकों के भरोसे और सत्यनिष्ठा के पैमाने पर खरा उतरा, दो और पुरस्कार
अखबार के प्रति पाठकों के लगाव और प्रेम का ही परिणाम है कि देश की सबसे बड़ी हिंदी पट्टी पर इसने अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फिर अपने पाठकों के भरोसे और सत्यनिष्ठा के पैमाने पर खरा उतरा है। निर्भीक, निष्पक्ष और सच्ची खबरों के लिए अमर उजाला को वर्ष 2022 के अफाक्स मीडिया ब्रांड अवॉर्ड के तहत सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र घोषित किया गया है। अफाक्स ने अमर उजाला के रक्तदान-महादान अभियान को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए कंपनी सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत स्वर्ण पदक से नवाजा है।
दो और सम्मान
- सर्वश्रेष्ठ ब्रांड एक्टिवेशन : अमर उजाला के शुभ-लाभ अभियान को रजत पदक।
- सर्वश्रेष्ठ प्रिंट विज्ञापन : हिंदी सेवा और हिंदी के प्रति अमर उजाला की निष्ठा को देखते हुए ‘हिंदी हैं हम-सीजन 2’ को कांस्य पदक।
अखबार के प्रति पाठकों के लगाव और प्रेम का ही परिणाम है कि देश की सबसे बड़ी हिंदी पट्टी पर इसने अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी है। अमर उजाला ने पाठकों के साथ रिश्ते और संवाद मजबूत करते हुए हमेशा बढ़-चढ़कर सामाजिक सरोकार का दायित्व भी निभाया है।