{"_id":"5f6d7e7f8ebc3ed2262035b9","slug":"bengaluru-woman-who-went-missing-from-ambulance-says-she-wanted-to-escape-abusive-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्सैल पति से बचने के लिए एंबुलेंस में दिल्ली से बंगलूरू पहुंची महिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुस्सैल पति से बचने के लिए एंबुलेंस में दिल्ली से बंगलूरू पहुंची महिला
Fri, 25 Sep 2020 11:03 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले बंगलूरू की एक महिला रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी, जो वापस अपने शहर आ गई है। पुलिस प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो अपने गुस्सैल पति से पीछा छुटाना चाहती थी, इसलिए एंबुलेंस का सहारा लेकर बंगलूरू आ गई।
विज्ञापन
बोम्मनहल्ली पुलिस इंस्पेक्टर रविशंकर ने कहा कि गुरुवार को ये महिला नई दिल्ली से बंगलुरू आई और दिए गए बयान में कहा कि वो अपनी इच्छा से यहां आई है। इंस्पेक्टर रविशंकर ने बताया कि महिला को उसकी सहेली ने दो लोगों और एक निजी एंबुलेंस को किराए पर लेने और यहां तक पहुंचने की योजना बताई।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसे उसके पति के साथ रहने में डर लगता था क्योंकि उसका पति और पति का भाई दोनों महिला को मारते थे। महिला ने बताया कि उसके साथ ऐसा बर्ताव पिछले सात महीनों से हो रहा है। महिला ने बताया कि उसने दो लोगों को बिहार से किराए पर लिया, एंबुलेंस का किराया दिया और अपनी बचत से पीपीई किट खरीद ली।
विज्ञापन
चार सितंबर को महिला की रहस्मयी तरीके से गायब होने की खबर आई, जैसे ही खबर अखबारों में छपी, तभी आठ सितंबर को महिला ने इंस्पेक्टर रविशंकर को फोन किया और बताया कि उसने अपनी इच्छा से घर छोड़ा है और वो वापस घर नहीं जाना चाहती क्योंकि उसका पति और पति का भाई कथित तौर पर उसे मारते हैं।
हालांकि पुलिस ने अभी महिला के पति के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस इंस्पेक्टर रविशंकर ने कहा कि जब तक महिला पुलिस केस दर्ज नहीं कराती, तब तक हम अपनी तरफ से केस दर्ज नहीं कर सकते। महिला ने अभी तक ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
घटना का पूरा क्रम
- चार सितंबर को महिला अपने घर से निकली, उसके साथ एक एंबुलेंस थी और पीपीई किट पहने दो लोग थे। इन्होंने दावा किया कि ये ब्रुहट बंगलूरू महानगर पालिका से हैं और महिला के पति और ससुराल वाले कोरोना से संक्रमित हैं।
- महिला के परिवार वालों को बताया गया कि वो प्रशांत अस्पताल में भर्ती है, जब परिजनों ने अस्पताल को संपर्क किया तब पता चला कि इस नाम का कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।
- इसके बाद महिला के पति के भाई ने महिला की लापता की रिपोर्ट बोम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन में कर दी।