फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru woman beaten with sticks pipes after husband complaint at mosque Latest News Update

Karnataka: बंगलूरू में दिल दहला देने वाली घटना, पति की शिकायत के बाद महिला को मस्जिद के बाहर लाठियों से पीटा

Tue, 15 Apr 2025 11:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 15 Apr 2025 11:47 AM IST
सार

महिला शबीना बानू की शिकायत के मुताबिक, उसे रिश्तेदार नसरीन (32) और फैयाज नामक एक व्यक्ति के साथ तवरेकेरे की जामा मस्जिद में बुलाया गया था। उसके पति जमील अहमद शमीर ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हमला मस्जिद के बाहर हुआ, जहां कथित तौर पर कुछ लोगों ने शबीना पर लाठियों, पाइपों और डंडों से पीटा।

विज्ञापन
Bengaluru woman beaten with sticks pipes after husband complaint at mosque Latest News Update
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बंगलूरू की एक मस्जिद के बाहर 38 वर्षीय महिला पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस दौरान उसे लाठियों और पाइपों से पीटा गया। दरअसल, कथित तौर पर महिला को घरेलू विवाद के चलते मस्जिद के बाहर बुलाया गया था। इस घटना का वीडियो बनाया गया और बाद में इसे वायरल किया गया। वारदात के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


महिला शबीना बानू की शिकायत के मुताबिक, उसे रिश्तेदार नसरीन (32) और फैयाज नामक एक व्यक्ति के साथ तवरेकेरे की जामा मस्जिद में बुलाया गया था। उसके पति जमील अहमद शमीर ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हमला मस्जिद के बाहर हुआ, जहां कथित तौर पर कुछ लोगों ने शबीना पर लाठियों, पाइपों और डंडों से पीटा। उसे पत्थरों से मारने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया
वीडियो पर व्यापक आक्रोश के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। महिला की शिकायत में मोहम्मद नियाज, मोहम्मद गौसपीर, चांद बाशा, इनायत उल्लाह, दस्तगीर और रसूल के शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां समझें पूरा मामला
शिकायत में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली शबीना ने दावा किया कि उसकी रिश्तेदार नसरीन 7 अप्रैल को उससे मिलने आई थी। उस दिन दोनों महिलाएं शबीना के बच्चों के साथ बुक्कम्बुडी की एक पहाड़ी पर गईं और उसी शाम वापस लौट आईं। नसरीन ने पहले कहा था कि वह चली जाएगी, लेकिन बाद में वह उसके साथ ही रहने लगी। इस बीच चिशबीना ने अपनी दवा ली और आराम करने के लिए लेट गईं। इस दौरान फैयाज नाम का एक व्यक्ति नसरीन से मिलने आया। बाद में शबीना के पति जमील अहमद शमीर घर लौटा और उसने नसरीन और फैयाज दोनों को घर पर पाया। उनकी उपस्थिति से परेशान होकर उन्होंने कथित तौर पर तवारेकेरे में जामा मस्जिद से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शबीना, नसरीन और फैयाज को मस्जिद में बुलाया गया, जहां कथित तौर पर हमला हुआ था।


11 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई
शबीना ने 11 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। एक विशेष जांच दल गठित किया गया और आरोपियों का पता लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed