{"_id":"5fc85817231b1047645aad2b","slug":"bengaluru-violence-former-corporator-rakib-zakir-was-arrested-last-night-in-dj-halli-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू हिंसा: पूर्व पार्षद रकीब जाकिर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू हिंसा: पूर्व पार्षद रकीब जाकिर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
Thu, 03 Dec 2020 08:58 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 03 Dec 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
बंगलूरू हिंसा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में हुई हिंसा मामले में पूर्व पार्षद रकीब जाकिर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। केंद्रीय क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने इसकी जानकारी दी। 11 अगस्त को बंगलूरू के देवरा जीवनहल्ली और कडुगोंडनहल्ली इलाके में हिंसा हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Former Corporator Rakib Zakir was arrested last night in DJ Halli violence case: Sandeep Patil, Joint Commissioner, Central Crime Branch, Bengaluru
— ANI (@ANI) December 3, 2020विज्ञापन
इससे पहले, एनआईए ने अगस्त में शहर के पुलिस थानों पर हिंसक हमला और दंगा से जुड़े मामले में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यालयों समेत विभिन्न स्थानों की तलाशी ली।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान एसडीपीआई और पीएफआई से संबंधित कई भड़काऊ सामग्री मिली और तलवार, चाकू, छड़ जैसे हथियार जब्त किए गए। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि डी जे हल्ली थाना के मामले में अब तक 124 आरोपियों और के जी हल्ली थाना के मामले में 169 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
क्या था मामला
बता दें कि पूरे मामले की शुरुआत एक कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को माना जाता है, जिसे कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे नवीन ने पोस्ट किया था। जिसके बाद 11 अगस्त को बंगलूरू में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, स्थिति बिगड़ने पर इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था लेकिन तबतक दंगाइयों ने हिंसा फैलाना शुरू कर दिया था। मामले में बंगलूरू पुलिस ने 65 मामले दर्ज किए थे और 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।