फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru teacher arrested for sexually assaulting 15 students

Sexual Assault: फिजिकल एजुकेशन के दौरान 15 छात्राओं का यौन शोषण, बेंगलुरु का शिक्षक गिरफ्तार

Fri, 11 Nov 2022 09:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 11 Nov 2022 09:05 AM IST
सार

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि हेब्बल के सरकारी स्कूल का शिक्षक अंजनप्पा फिजिकल एजुकेशन की कक्षाओं के दौरान छात्राओं को अनुचित रूप से छूता था और कई बार उन्हें किस भी करता था। घटना हाल ही में तब सामने आई जब कक्षा आठवीं और नवीं की छात्राओं ने अपने माता-पिता को शिक्षक की करतूत के बारे में बताया। 

विज्ञापन
Bengaluru teacher arrested for sexually assaulting 15 students
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की हैरान करने वाली हरकतें सामने आई हैं। उसने फिजिकल एजुकेशन के दौरान बीते तीन माहों में 15 छात्राओं का यौन शोषण किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि हेब्बल के सरकारी स्कूल का शिक्षक अंजनप्पा फिजिकल एजुकेशन की कक्षाओं के दौरान छात्राओं को अनुचित रूप से छूता था और कई बार उन्हें किस भी करता था।हेब्बल पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप कुमार के एच ने बताया कि घटना हाल ही में तब सामने आई जब कक्षा आठवीं और नवीं की छात्राओं ने अपने माता-पिता को शिक्षक की करतूत के बारे में बताया।
विज्ञापन


इसके बाद माता-पिता ने स्कूल के हेडमास्टर को यह जानकारी दी। हेडमास्टर ने मामले की आंतरिक जांच कराई। जांच में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि उक्त शिक्षक भोजनावकाश व पीई की कक्षाओं के दौरान अनुचित ढंग से छूता है और किस भी करता है। शिक्षक के खिलाफ आरोपों की पुष्टि के बाद हेडमास्टर ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो कानून व अन्य धाराओं  केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी अंजनप्पा के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 8, जिसमें यौन उत्पीड़न के लिए तीन से पांच साल तक की सजा का प्रावधान है और धारा 12, जिसमें यौन उत्पीड़न के लिए तीन साल तक की सजा और जुर्माना का प्रावधान तथा भादंवि की धारा 354 (शील भंग करने के इरादे से हमला करना) के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed