{"_id":"6061c3c21b42693d6e5dac93","slug":"bengaluru-records-steep-rise-in-covid19-cases-as-karnataka-faces-second-wave-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू में कोरोना: दूसरी लहर का प्रकोप, संक्रमण के मामलों में दिखा तेज उछाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू में कोरोना: दूसरी लहर का प्रकोप, संक्रमण के मामलों में दिखा तेज उछाल
Mon, 29 Mar 2021 05:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 29 Mar 2021 05:40 PM IST
सार
कर्नाटक के बंगलूरू में कोरोना वायरस मामलों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। बता दें कि कर्नाटक कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। रविवार रात तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण के दो हजार ताजा मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए एक सप्ताह पहले ही बंगलूरू स्थित जयनगर जनरल अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन के साथ 50 बेड की व्यवस्था की गई थी। अब यह संख्या 100 कर दी गई है, जिनमें से 80 से 90 बेड भरे हुए हैं।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर का कहना है, 'कर्नाटक में भी तेज उछाल देखा जा रहा है। शुरुआती मार्च की तुलना में अब करीब 10 गुना अधिक मामले सामने आ रहे हैं। एक और तीन मार्च को केवल 300 मामले मिले थे लेकिन अब यह संख्या 3000 तक पहुंच गई है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए अलार्म की तरह है और यह बहुत जरूरी है कि हम अपने सभी निवारक मानकों को बढ़ाएं। वहीं, लॉकडाउन की आशंका को लेकर सुधाकर ने कहा कि मुझे नहीं लगता की कर्नाटक में इस समाधान (लॉकडाउन) को लागू करने की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन
देश में 68020 नए मामले, इस साल सबसे ज्यादा
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 68,020 नए मामले सामने आए जो कि इस साल प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी साझा की गई।
मंत्रालय के अनुसार अब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.20 करोड़ से अधिक हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार 19वें दिन संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले एक दिन में महाराष्ट्र में 40,414 नए मामले मिले जो सबसे ज्यादा थे। कर्नाटक में 3082, पंजाब में 2870, मध्यप्रदेश में 2276, गुजरात में 2270, केरल में 2216, तमिलनाडु में 2194 और छत्तीसगढ़ में 2153 नए मामले सामने आए।
मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में सामने आने वाले संक्रमण के 68,020 मामलों में से 84.5 फीसदी मामले इन आठ राज्यों के हैं। भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,21,808 है, जिनमें 80.17 फीसदी मरीज महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के हैं।