Bengaluru: धमाके के आठ दिन बाद फिर खुला रामेश्वरम कैफे, सुरक्षा कड़ी, जांच के बाद ही ग्राहकों को एंट्री
रामेश्वरम कैफे के सह-संस्थापक राघवेंद्र राव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। हम अपनी सुरक्षा टीम को मजबूत कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमाके में 10 लोग हुए थे घायल
रामेश्वरम कैफे के सह-संस्थापक राघवेंद्र राव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। हम अपनी सुरक्षा टीम को मजबूत कर रहे हैं। साथ ही कोशिश कर रहे हैं कि सेना से रिटायर कर्मियों द्वारा अपनी सुरक्षा टीम को ट्रेनिंग दिलाई जाए। रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके के मामले में एक संदिग्ध की तलाश की जा रही है। कैफे में हुए धमाके में कम से कम 10 लोग घायल हुए थे, जिनमें कैफे के कर्मचारी और ग्राहक दोनों शामिल हैं। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। धमाके का संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। एनआईए ने संदिग्ध पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा है। धमाके के तुरंत बाद कर्नाटक पुलिस ने मामले को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
#WATCH | Karnataka: Rameshwaram cafe reopened 8 days after the blast
विज्ञापन विज्ञापन
The blast took place at the cafe on 1st March in Bengaluru’s Whitefield area, injuring several people pic.twitter.com/W9es43cIEv — ANI (@ANI) March 9, 2024
कैफे में विस्फोट संदिग्ध द्वारा रखे गए बैग के कारण हुआ। आशंका है कि विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले की जांच व्यापारिक प्रतिद्वंदिता, आतंकवाद और लोकसभा चुनाव से पहले डर फैलाने के एंगल सहित सभी संभावित कोणों से कर रही है।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Checking of the customers being done at the Rameshwaram cafe.
— ANI (@ANI) March 9, 2024
The cafe has reopened for people, 8 days after the blast. pic.twitter.com/kwclTU4ksE