{"_id":"62de56bfb40402558850e09d","slug":"bengaluru-police-arrested-a-suspected-terrorist-belonging-to-a-terrorist-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: बेंगलुरू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, असम का रहने वाला संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: बेंगलुरू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, असम का रहने वाला संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
Mon, 25 Jul 2022 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 25 Jul 2022 02:10 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया बेंगलुरू पुलिस की क्राइम ब्रांच ने युवक को रविवार रात को गिरफ्तार किया था। संदिग्ध युवक तिलक नगर में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में कुछ लोगों के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की बेंगलुरू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यहां असम के रहने वाले एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के आतंकी संगठनों से संबंध होने के भी सबूत मिले हैं। फिलहाल पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि इस मामले में आरोपी के लोकल कनेक्शन भी तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया बेंगलुरू पुलिस की क्राइम ब्रांच ने युवक को रविवार रात को गिरफ्तार किया था। संदिग्ध युवक तिलक नगर में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में कुछ लोगों के साथ रह रहा था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद जाल बिछाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान अख्तर हुसैन लश्कर के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया, लश्कर उत्तर भारत से भागा था और बेंगलुरू में रह रहा था।
विज्ञापन
गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र ने संदिग्ध को गिरफ्तार किए जाने के बाद राज्य पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बेंगलुरू पुलिस ने हाल ही में एक और आंतकवादी को ओकलीपुरम से गिरफ्तार किया था। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था।
विज्ञापन