फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Leopard enters the residential area from Bannerghatta National Forest people in panic

बेंगलुरु: बन्नेरघट्टा नेशनल फॉरेस्ट से रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग

Sun, 24 Jan 2021 08:40 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru Leopard enters the residential area from Bannerghatta National Forest people in panic
बेंगलुरु के रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखा गया - फोटो : सोशल मीडिया

बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा के एक अपार्टमेंट में तब हलचल मच गई जब लोगों ने शनिवार की सुबह एक तेंदुए को देखा। इससे हुलीमावु झील के पास स्थित बेगुर और कोप्पा के आसपास रह रहे लोग सहम उठे। जब अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया गया तो पता चला कि तेंदुआ एक सड़क को पार करके अपार्टमेंट में पहुंच गया था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

 

रास्ता भटककर शहरी क्षेत्र में पहुंचा

बता दें, तेंदुआ प्रेस्टीज सॉन्ग अपार्टमेंट की एक बिल्डिंग में दिखा था, जो बन्नेरघट्टा नेशनल फॉरेस्ट से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ अपना रास्ता भटककर बन्नेरघट्टा नेशनल फॉरेस्ट से प्रेस्टीज सॉन्ग की बिल्डिंग में पहुंच गया होगा। हालांकि, लोगों में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने किया मुआयना

हुलीमावु पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर महेश ने बताया कि तेंदुए को सुबह पांच बजे के करीब अपार्टमेंट परिसर में घुसते देखा गया। इसके बाद सुबह छह बजे वह बाहर चला गया। उन्होंने कहा, 'हमने वन विभाग के साथ मिलकर इस क्षेत्र का पूरी तरह से मुआयना कर लिया है। हमें लगता है कि तेंदुआ वापस बन्नेरघट्टा के जंगल में चला गया होगा।”

विज्ञापन

बन्नेरघट्टा नेशनल फॉरेस्ट से आया तेंदुआ

बता दें शहर में तेंदुआ दिखाई पड़ने की सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की। तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में कई टीमों का गठन किया गया था। हालांकि, बहुत खोज के बाद भी वह नहीं मिला। हुलीमावु थाना क्षेत्र बन्नेरघट्टा नेशनल फॉरेस्ट से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बन्नेरघट्टा नेशनल फॉरेस्ट से आया होगा और वहीं लौट गया होगा।

शहर में पहले भी देखे गए हैं तेंदुए

यह पहली बार नहीं है जब बेंगलुरु के किसी इलाके में तेंदुआ देखा गया हो। शहर में वनों की कटाई और जंगली जानवरों के बढ़ रहे अवैध शिकार के चलते अक्सर तेंदुए देखे जाते हैं। इसके अलावा वे शहरी इलाकों में शिकार की तलाश में दिखाई पड़ ही जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed