{"_id":"5e5867b08ebc3ef40065b2b4","slug":"bengaluru-freedom-fighter-and-vedic-scholar-sudhakar-rao-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला बाग हत्याकांड के चश्मदीद 122 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी सुधाकर राव का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जलियांवाला बाग हत्याकांड के चश्मदीद 122 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी सुधाकर राव का निधन
Fri, 28 Feb 2020 06:36 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 28 Feb 2020 06:36 AM IST
सार
चारों वेदों का ज्ञाता होने के कारण राव को पंडित सुधाकर चतुर्वेदी की उपाधि दी गई थी। उन्होंने कन्नड़, अंग्रेजी और संस्कृत में लगभग 50 पुस्तकें लिखी थीं।
विज्ञापन
सुधाकर कृष्ण राव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
13 अप्रैल, 1919 को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के चश्मदीद गवाह 122 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी और वैदिक विद्वान सुधाकर कृष्ण राव का वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया।
विज्ञापन
उनके एक शिष्य सुधाकर शर्मा ने बताया कि राव ने जयनगर के अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार उनकी पोती डॉ. सुमा करेगी।
चारों वेदों का ज्ञाता होने के कारण राव को पंडित सुधाकर चतुर्वेदी की उपाधि दी गई थी। उन्होंने कन्नड़, अंग्रेजी और संस्कृत में लगभग 50 पुस्तकें लिखी थीं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन