फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru double murder man stabs woman to death victims mother kills accused

बंगलूरू में डबल मर्डर!: अपनी आंखों के सामने देखी बेटी की हत्या, महिला ने आरोपी शख्स को पत्थर से कुचलकर मारा

Sun, 21 Apr 2024 08:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 21 Apr 2024 08:55 AM IST
सार

लड़की की मां को बताया कि वह पार्क में किसी से मिलने जा रही है। मां को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने अपनी बेटी का पीछा किया। इस दौरान पार्क में ही आरोपी सुरेश ने लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि मां अपनी बेटी को बचाने के लिए भागी और सुरेश पर पत्थर से वार कर दिया।

विज्ञापन
Bengaluru double murder man stabs woman to death victims mother kills accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने 24 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में लड़की की मां ने आरोपी को पत्थर से कुचलकर मार डाला। यह घटना जयनगर की है, और आरोपी व्यक्ति की पहचान सुरेश के तौर पर की गई है।
विज्ञापन


बताया गया है कि आरोपी सुरेश ने पहले पीड़िता पर दो बार चाकू से वार किए, इसके बाद लड़की के पीछे-पीछे पहुंची मां ने आरोपी पर पत्थर से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और सुरेश दोनों एक-दूसरे को पिछले पांच वर्षों से जानते थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, पार्क में लड़की और सुरेश के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कुछ समय से सुरेश से दूरी बना रही थी और सुरेश को उसका यह निर्णय अच्छा नहीं लगा। 
विज्ञापन


पार्क जाने के लिए कहकर घर से निकली थी लड़की
लड़की ने अपनी मां को बताया कि वह पार्क में किसी से मिलने जा रही है। मां को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने अपनी बेटी का पीछा किया। इस दौरान सुरेश ने झगड़े के बाद ही लड़की की हत्या कर दी। इस घटना को पीड़ित की मां ने भी देख लिया। पुलिस ने कहा कि लड़की की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए भागी और सुरेश पर पत्थर से वार कर दिया। सिर पर पत्थर लगने के कारण सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) लोकेश भरमप्पा जगलासर ने बताया कि लड़की और सुरेश की मौत पार्क में शाम के 4.45 बजे के करीब हुई। उन्होंने आगे बताया कि हादसे में लड़की बुरी तरह से घायल हो गई थी। उसे सीने और गले में गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गवाहों से पूछताछ जारी
पुलिस फिलहाल इस मामले को लेकर गवाहों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी ने बताया कि दोनों ही एक-दूसरे को कार्यस्थल से ही जानते हैं। लड़की एक केयरटेकर थी, जबकि सुरेश कंपनी में इवेंट मैनेजमेंट के लिए काम करता था। लड़की कुछ समय से सुरेश से दूरी बनाकर रखने की कोशिश कर रही थी। इस घटना को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। लड़की की मां से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed