{"_id":"66cf01d765d16916c10b9841","slug":"bengaluru-court-extends-judicial-custody-of-darshan-other-accused-till-september-9-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुकास्वामी मर्डर केस: अभिनेता दर्शन समेत सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी, दूसरी जेलों में ट्रांसफर होंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेणुकास्वामी मर्डर केस: अभिनेता दर्शन समेत सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी, दूसरी जेलों में ट्रांसफर होंगे
Wed, 28 Aug 2024 04:24 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:24 PM IST
सार
Renukaswamy Murder Case: अभिनेता दर्शन और पवित्रा सहित सभी 17 आरोपी बंगलुरू और तुमाकुरु की जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश हुए, क्योंकि आज उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी।
विज्ञापन
दर्शन थूगुदीप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की एक कोर्ट ने बुधवार को रेनुकास्वामी हत्या मामले में आरोपियों की न्यायिक हिरासत नौ सितंबर तक बढ़ा दी। इन आरोपियों में अभिनेता दर्शन थूगुदीपा और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
दर्शन और पवित्रा सहित सभी 17 आरोपी बंगलुरू और तुमाकुरु की जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश हुए, क्योंकि आज उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। पुलिस की रिमांड अपील पर न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
तस्वीर वायरल होने से पैदा हुआ विवाद
24वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने आज दर्शन को परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल से बेल्लारी जेल में स्थानांतरिक करने की अनुमति दी। जेल के लॉन पर दर्शन और तीन अन्य लोगों की एक तस्वीर वायरल हो गई थी, जिसमें एक व्यक्ति आपराधिक रिकॉर्ड वाला भी था। यह तस्वीर रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिससे ताजा विवाद पैदा हुआ है।
विज्ञापन
अदालत ने अन्य आरोपियों को राज्य की विभिन्न जेलों में स्थानांतरित करने की अनुमति दी है। तस्वीर में अभिनेता को आराम की मुद्रा में एक कुर्सी पर बैठे हुए देखा जा सकता है। उनके हाथ में एक सिगरेट और ए कॉफी मग है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर जेल से वीडियो कॉल पर किसी से बात करते हुए दर्शन का एक कथित वीडियो भी सामने आया।
दूसरी जेलों में स्थानांतरित होंगे सभी आरोपी
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अन्य आरोपियों पवन, राघवेंद्र और नंदीश को मैसूर जेल, जगदीश और लक्ष्मण को शिवमोगा जेल, धनराज को धारवाड़ जेल विनय को विजयपुरा जेल, नागराज को कलबुर्गी/गुलबर्ग जेल और प्रदोश को बेलागावी जेल स्थानांतरित किया जाएगा।
मुख्य अधीक्षक सहित नौ जेल अधिकारी निलंबित
दर्शन को जेल में खास सुविधा देने के लिए सोमवार को परप्पना अग्रहारा जेल के मुख्य अधीक्षक सहित नौ जेल अधिकारियों को निलंबित किया गया। प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। इसके साथ ही, दर्शन के खिलाफ जेल अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
रेनुकास्वामी ने पवित्रा को भेजे थे गंदे संदेश
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेनुकास्वामी (33 वर्षीय) अभिनेता के फैन थे और उन्होंने पवित्रा गौड़ा को गंदे संदेश भेजे थे। जिससे गुस्से में आकर दर्शन कथित तौर पर रेनुकास्वामी की हत्या कर दी। रेनुकास्वामी का शव नौ जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास एक नाली के पास पाया गया था।
राघवेंद्र ने दर्शन से मिलाने के बहाने रेनुकास्वामी को बुलाया
चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का एक सदस्य राघवेंद्र यह बहाना बनाकर रेनुकास्वामी को आर.आर.नगर में एक शेड में बुलाया कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं। इसी शेड में कथित तौर पर पर उसकी हत्या की गई।
पवित्रा पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रेनुकास्वामी चित्रदुर्ग का रहने वाला था। कई चोटों के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस सूत्रोंने कहा कि रेनुकास्वामी की हत्या के मामले में पवित्रा भी एक आरोपी हैं। उन्होंने दावा किया जांच में यह साबित हो गया है कि उन्होंने रेनुकास्वामी की हत्या के लिए उकसाया और साजिश रची और अपराध में शामिल हुई।