{"_id":"5d2553178ebc3e6d0f40cc0f","slug":"bengaluru-building-collapse-8-people-have-been-rescued-in-pulikeshi-nagar-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: बंगलूरू में निर्माणाधीन इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: बंगलूरू में निर्माणाधीन इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी
Wed, 10 Jul 2019 10:38 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
राहत और बचाव कार्य में लगी टीम
- फोटो : ANI
बंगलूरू के पुलकेशी नगर में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम खोज और बचाव अभियान चला रही हैं।
रेस्क्यू टीम ने मलबे से अब तक नौ लोगों को बाहर निकाला है जिन्हें नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभी तक बिल्डिंग गिरने के कारणों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
मलबे में दबी 4 साल की बच्ची को एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस के त्वरित कार्रवाई बल ने बचाया। जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बृहद बंगलूरू महानगरपालिका की मेयर गंगाम्बिका मल्लिकार्जुन ने पुलिकेशी नगर में बिल्डिंग गिरने की घटना पर कहा, 'उस बिल्डिंग में कानून का उल्लंघन करके एक अतिरिक्त मंजिल बनाई गई थी। मैंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने और ऐसी इमारतों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं।'

Death toll rises to 4 in the incident where an under construction building collapsed in Pulikeshi Nagar, Bengaluru, earlier today. 7 injured people are undergoing treatment. #Karnataka pic.twitter.com/be2qX90eak
— ANI (@ANI) July 10, 2019
विज्ञापन
मलबे में दबी 4 साल की बच्ची को एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस के त्वरित कार्रवाई बल ने बचाया। जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
4-year-old girl rescued by NDRF & Civil Defence Quick Response Team (QRT) in the incident where an under construction building collapsed in Pulikeshi Nagar, Bengaluru, earlier today. 9 people have been rescued so far. #Karnataka pic.twitter.com/YhXFQ3hlzO
— ANI (@ANI) July 10, 2019
बृहद बंगलूरू महानगरपालिका की मेयर गंगाम्बिका मल्लिकार्जुन ने पुलिकेशी नगर में बिल्डिंग गिरने की घटना पर कहा, 'उस बिल्डिंग में कानून का उल्लंघन करके एक अतिरिक्त मंजिल बनाई गई थी। मैंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने और ऐसी इमारतों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं।'
BBMP mayor Gangambika Mallikarjun on building collapse Pulikeshi Nagar: An extra floor has been built which is violation of rules. I have instructed officials to take strict action and to demolish such buildings. #Bengaluru pic.twitter.com/mwU7oaGAp0
— ANI (@ANI) July 10, 2019