फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Bank Manager Held For Transferring 5.7 Crore To His Girlfriend He Met On Dating App

Bengaluru Bank Manager: बैंक मैनेजर को चढ़ा इश्क का बुखार, लड़की से बिना मिले ही भेज दिया 5.7 करोड़ रुपये

Tue, 28 Jun 2022 01:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Jun 2022 01:56 PM IST
सार

कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में काम करने वाले एक बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने ग्राहकों का पैसा डेटिंग एप में उड़ा दिए हैं, उसे दस दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
Bengaluru Bank Manager Held For Transferring 5.7 Crore To His Girlfriend He Met On Dating App
बैंक मैनेजर - फोटो : Social media

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक बैंक मैनेजर को इश्क की ऐसी खुमारी चढ़ी कि वह डेटिंग एप पर मिली प्रेमिका को बिना मिले और बिना जांच-परखे ही 5.7 करोड़ रुपये भेज दिए। वहीं इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी मैनेजर ने जितने भी रुपये उस लड़की को भेजे थे वह किसी अन्य ग्राहक के नाम पर निकाले गए थे। पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब आंतरिक ऑडिट करने अधिकारियों ने बैंक के पैसे का हिसाब मिलाया। अधिकारियों के अनुसार मैनेजर ने एक जमाकर्ता के खाते से 5.7 करोड़ रुपये उस अनजान लड़की के अकाउंट में डाल दिया।

विज्ञापन


चार महीने पहले लड़की से संपर्क में आया था बैंक मैनेजर
बैंक मैनेजर हरिशंकर ने चार महीने पहले डेटिंग एप में अपना नाम रजिस्टर्ड कराया था और कुछ ही दिन बाद उसकी एक युवती से जान पहचान हो गई। युवती पैसे के लिए हरिशंकर के मोबाइल पर मैसेज कर रही थी, युवती के संदेशों के प्रभाव में आकर हरिशंकर ने एक बार 12 लाख रुपये भेजे, इसके बाद युवती ने और पैसे मांगे तो इस पर हरिशंकर ने बैंक ग्राहक अनीता के नाम पर एफडी खाते से छह करोड़ रुपये का लोन लिया। ये रकम भी उसने डेटिंग गर्ल पर उड़ा दी।
विज्ञापन


आरोपी इंडियन बैंक की हनुमंतनगर शाखा में बैंक मैनेजर है
आरोपी हरिशंकर इंडियन बैंक की हनुमंतनगर शाखा के प्रबंधक के रूप में काम कर रहा था, जिसे बीते बुधवार को गिरफ्तार किया गया। इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर डीएस मूर्ति द्वारा दायर मामले में उनके दो सहयोगियों, सहायक शाखा प्रबंधक कौशल्या जेरई और क्लर्क मुनीराजू को भी संदिग्ध के रूप में नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed