{"_id":"63e5df287d299d341d038ab4","slug":"bengaluru-aero-india-2023-hal-display-helicopters-supersonic-trainer-jet-with-russia-sweden-fighter-plane-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aero India 2023: एयर शो में दिखेगा मेक इन इंडिया का कमाल, HAL पेश करेगा हेलीकॉप्टर और सुपरसोनिक ट्रेनर जेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aero India 2023: एयर शो में दिखेगा मेक इन इंडिया का कमाल, HAL पेश करेगा हेलीकॉप्टर और सुपरसोनिक ट्रेनर जेट
Fri, 10 Feb 2023 11:38 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:38 AM IST
सार
बेंगलुरु एयर शो में रूस भी अपने 200 से अधिक आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेगा, जिसमें पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट सुखोई, लाइट टेक्टिकल फाइटर एयरक्राफ्ट और आधुनिक ड्रोन्स शामिल हैं।
विज्ञापन
एचएएल एयर शो में पेश करेगी ट्रेनर जेट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एयर शो में मेक इन इंडिया की ताकत देखने को मिलेगी। दरअसल इस एयर शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड अपने हेलीकॉप्टर और ट्रेनर जेट का भी प्रदर्शन करेगी। खबर के अनुसार, एयर शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड 15 हेलीकॉप्टर की फॉर्मेशन फ्लाइट और अगली पीढ़ी के स्केल मॉडल सुपरसोनिक ट्रेनर जेट का प्रदर्शन करेगी। इनके अलावा कंपनी एलसीए के दो सीटों वाले वैरिएंट, हॉक आई और एचटीटी-40 एयरक्राफ्ट का भी प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
बेंगलुरु एयर शो में रूस भी अपने 200 से अधिक आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेगा, जिसमें पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट सुखोई, लाइट टेक्टिकल फाइटर एयरक्राफ्ट और आधुनिक ड्रोन्स शामिल हैं। रूस की सरकारी रक्षा कंपनी रोसोबोर्नएक्सपोर्ट ने यह जानकारी दी है। एयर शो में रूस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन, एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर, सुखोई 35 फाइटर जेट, सुखोई 30 एसएमई और मिग 35डी मल्टीरोल फ्रंटलाइन फाइटर प्लेन शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वीडन भी अपने आधुनिक फाइटर जेट ग्रिपेन ई और ग्रिपेन एफ का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। भारतीय वायुसेना 114 फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए दुनिया के कई देशों की टॉप रक्षा कंपनियां इस डील को पाने की जुगत भिड़ा रही हैं। स्वीडन ने डील के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की बात भी मान ली है।
विज्ञापन
बता दें कि बेंगलुरु में 13 से 17 फरवरी 2023 तक एयर शो का आयोजन होना है। यह आयोजन बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर होगा। एयरो शो 2023 का उद्देश्य मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाते हुए घरेलू हवाई उद्योग को बढ़ावा देना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि यह एयर शो, हवाई क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन करेगा। साथ ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर नए भारत के उदय को भी दर्शाएगा। बेंगलुरु एयर शो में 731 कंपनियों ने अपने हथियारों के प्रदर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 633 भारतीय और 98 विदेशी कंपनियां शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु एयर शो का उद्घाटन करेंगे।