फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BENGALURU: 200 CISF jawans move Karnataka high court for alleged harassment by seniors

'उत्पीड़न' के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 200 CISF जवान, PMO में भी कर चुके हैं शिकायत

Mon, 03 Apr 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार Updated Mon, 03 Apr 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
BENGALURU: 200 CISF jawans move Karnataka high court for alleged harassment by seniors
- फोटो : getty

बंगलूरू के केम्पेगोडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात 200 सीआईएसएफ जवानों ने उत्पीड़न के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 200 जवानों ने इससे पहले खराब खाने, सीनियर अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न और अलाउंसेज का पेमेंट न होने व कई अन्य शिकायतों को लेकर पीएम को पत्र लिख अपनी परेशानियां बता चुके हैं।

विज्ञापन


हालांकि पीएमओ से कोई जवाब न मिलने के बाद इन जवानों ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया है। खबर के मुताबिक 344 अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने पिछले तीन सालों में आत्महत्या कर ली है। यह आंकड़े गृह मंत्रालय के हैं।
विज्ञापन


इन्हीं आंकड़ों के मुताबिक 15 जवानों ने इसी साल के शुरआती तीन महीनों में आत्महत्या की है। गौर करने वाली बात यह है कि आत्महत्या करने वाले 15 फीसदी जवान सीआईएसएफ के थे। खबर के मुताबिक 25 ऐसे भी मामले हैं जिनमें जवानों ने अपने ही सहकर्मियों की हत्या कर दी या फिर उन पर गोली चलाई। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों में 52 फीसदी यानी 13 जवान सीआईएसएफ के ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केम्पेगोडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर खराब व्यवस्थाओं को लेकर सीआईएसएफ जवान पिछले काफी समय से शिकायतें कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक सीआईएसएफ कर्मी ने बताया कि 'खाने का स्टैंडर्ड बेहद खराब है। बिना शिफ्ट्स ब्रेक के काम करना पड़ता है। हमें न तो घर और न ही ट्रांसपोर्ट अलाउंस मिलता है। यहां तक सीनियर्स दुर्व्यवहार करते हैं। हमारी सैलरी मनमाने ढंग से काट ली जाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed