{"_id":"64955f34f1c14f1d290e633d","slug":"bengal-unknown-miscreants-set-fire-to-bjp-office-in-siliguri-shubhendu-adhikari-accuses-mamta-government-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: सिलीगुड़ी में अज्ञात बदमाशों ने लगाई BJP दफ्तर में आग, शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: सिलीगुड़ी में अज्ञात बदमाशों ने लगाई BJP दफ्तर में आग, शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर लगाया आरोप
Fri, 23 Jun 2023 02:31 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:31 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह तब तक खत्म नहीं हो सकता, जब तक ममता बनर्जी सत्ता में है। टीएमसी या ममता को वोट न देना ही इसका एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन
BJP Office in Siliguri
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के डाबग्राम इलाके में स्थित भाजपा दफ्तर में गुरुवार की रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इस हादसे के लिए भाजपा ने सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाा है।
इस घटना पर पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह तब तक खत्म नहीं हो सकता, जब तक ममता बनर्जी सत्ता में है। टीएमसी या ममता को वोट न देना ही इसका एकमात्र उपाय है।
ममता पुलिस पर सीआरपीएफ को काम नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि हिंसा को थाना कंट्रोल करेगा या नहीं ये आदेश में नहीं दिया गया है। पहले चरण में 22 कंपनियों को तैनात किया गया है जिनके सीओ का नाम और नंबर भी दिया गया है। ये नाम और नंबर आम आदमी, सभी पार्टियों को भी दिया जाएगा। अगर कुछ होगा तो थाना के अलावा सीओ के पास भी शिकायत किया जाएगा और सीओ को शिकायत दर्ज करना ही पड़ेगा। क्योंकि यह हाई कोर्ट के खंडपीठ के आदेश से हुआ है। इसलिए हिंसा संबंधित मामलों को देखने का काम केंद्रीय बलों का है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर थाने के सीओ को शिकायत मिलते ही उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। अगर किसी ने बीच में रुकावट डाली तो उसके बाद कोर्ट में जाया जाएगा। ममता पुलिस ने हमेशा सीआरपीएफ को काम करने से रोका है और जब तक वह सत्ता में है ऐसा जारी रहेगा।

#WATCH | This (violence) will not stop till Mamata Banerjee is in power and the solution is not to vote for TMC and Mamata, says West Bengal LoP Suvendu Adhikari on BJP office set ablaze by unidentified miscreants in Siliguri's Dabgram area pic.twitter.com/X74Z1lKBf1
— ANI (@ANI) June 23, 2023