{"_id":"636a6d97cb599a6a073a7249","slug":"bengal-two-teenagers-mowed-down-by-local-train-while-clicking-selfie","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: लोकल ट्रेन की चपेट में आए दो किशोर, रेलवे ट्रेक पर ले रहे थे सेल्फी, माता-पिता को सौंपे गए शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: लोकल ट्रेन की चपेट में आए दो किशोर, रेलवे ट्रेक पर ले रहे थे सेल्फी, माता-पिता को सौंपे गए शव
Tue, 08 Nov 2022 08:24 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 08 Nov 2022 08:24 PM IST
सार
राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की रात कुलगछिया और बगनान रेलवे स्टेशनों के बीच महिश्रेखा पुलिस के नजदीक हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में दो किशोर उस वक्त लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए जब वे रेलवे ट्रेक पर सेल्फी ले रहे थे। जीआरपी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की रात कुलगछिया और बगनान रेलवे स्टेशनों के बीच महिश्रेखा पुलिस के नजदीक हुई।
अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान शरीफ अली मलिक (18 वर्षीय) और शरीफुल लिक (14 वर्षीय) के रूप में हुई है। दोनों बगनान इलाके के सत्तार मलिक पारा के निवासी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।