फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal teacher scam Partha Chatterjee said I was a victim of conspiracy Mamata Banerjee decision is right

बंगाल शिक्षक घोटाला: पार्थ बोले- मैं साजिश का शिकार हुआ, अपर्णा सेन ने TMC को घेरा

Fri, 29 Jul 2022 05:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Jul 2022 05:29 PM IST
सार

आज सुबह ही अर्पिता को भी जांच के लिए जोका स्थित ईएसआई अस्पताल लाया गया। जैसे ही ईडी की गाड़ी अस्पताल के बाहर पहुंची, तो अर्पिता गाड़ी से उतर नहीं रही थीं। जब गाड़ी का दरवाजा खुला, तो यह देखकर लोग हैरान हो गए कि अर्पिता जोर-जोर से रो रही हैं।

विज्ञापन
Bengal teacher scam Partha Chatterjee said I was a victim of conspiracy Mamata Banerjee decision is right
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को जोका स्थित ईएसआई अस्पताल के बाहर निकलते हुए पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जो फैसला लिया है, वह ठीक है। मंत्री पद और तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से हटाने के बाद भी पार्थ चटर्जी की आस्था आज भी पूरी तरह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर है। उल्लेखनीय है कि आज उन्हें जोका ईआईएस अस्पातल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था।

विज्ञापन


इससे पहले आज सुबह जोका स्थित ईएसआई अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए पार्थ चटर्जी ने कहा कि मैं साजिश का शिकार हुआ हूं, लेकिन यह नहीं बोले कि यह साजिश किसने की।
विज्ञापन


वहीं, आज सुबह ही अर्पिता को भी जांच के लिए जोका स्थित ईएसआई अस्पताल लाया गया। जैसे ही ईडी की गाड़ी अस्पताल के बाहर पहुंची, तो अर्पिता गाड़ी से उतर नहीं रही थीं। जब गाड़ी का दरवाजा खुला, तो यह देखकर लोग हैरान हो गए कि अर्पिता जोर-जोर से रो रही हैं। उन्हें किसी तरह से अधिकारियों ने गाड़ी से उतारा। इस दौरान वे लगभग जमीन पर गिर गईं। अधिकारियों ने उन्हें व्हीलचेयर पर लेकर गए। बताया गया कि अस्पताल में उन्हें काफी समय तक विशेष कक्ष में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब उन्हें अस्पताल से बाहर लाया गया, तब भी अर्पिता मुखर्जी बुरी तरह से रो रही थीं। उन्हें किसी तरह से गाड़ी में बिठाया गया। उन्होंने पत्रकारों के किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया।


इस बीच मामले में अपर्णा सेन भी कूद पड़ीं। इस बीच गुजरे जमाने की फिल्म अभिनेत्री अपर्णा सेन ने इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस पर जबरदस्त निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा कि पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने चेहरा बचाने की कोशिश की है, लेकिन वह इस पाप से बच नहीं सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed