फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids the houses of two Bengal ministers in teacher recruitment scam, Mamta governments trouble increased

Bengal SSC Scam: बंगाल में ईडी की छापेमारी, ममता सरकार में मंत्री के सहयोगी के घर से 20 करोड़ नकद बरामद

Fri, 22 Jul 2022 09:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 22 Jul 2022 09:34 PM IST
सार

इस मामले की जांच सीबीआई पहले से कर रही है। घोटाले में तत्कालीन शिक्षा मंत्री चटर्जी और शिक्षा राज्यमंत्री परेश चंद्र अधिकारी भी आरोपों से घिरे हैं।  

विज्ञापन
ED raids the houses of two Bengal ministers in teacher recruitment scam, Mamta governments trouble increased
ED - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) से जुड़े शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार घिरती जा रही है। आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में राज्य के दो मंत्रियों- पार्थ चटर्जी और परेश अधिकारी के घरों पर छापेमारी की। ईडी के सूत्रों के अनुसार ईडी के कम से कम सात से आठ अधिकारी सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चटर्जी के आवास नकतला पहुंचे। ईडी की टीम ने सुबह करीब 11 बजे तक छापेमारी की। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी बाहर तैनात रहे। 

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने तलाशी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से करीब 20 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। अर्पिता मुखर्जी पार्थ चटर्जी (पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री) की करीबी सहयोगी हैं। ईडी ने बताया कि इस धन के एसएससी घोटाले से जुड़े होने का संदेह है। नोट गिनने वाली मशीन के माध्यम से नकदी की गिनती के लिए जांच टीम बैंक अधिकारियों की मदद ले रही है। ईडी के मुताबिक, अर्पिता मुखर्जी के परिसर से 20 से अधिक मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ईडी ने विधायक माणिक भट्टाचार्य और अन्य के परिसरों पर भी छापा मारा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वाणिज्य मंत्री हैं चटर्जी
पार्थ चटर्जी अभी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री हैं, वे उस समय शिक्षा मंत्री थे, जब कथित घोटाला हुआ था। सीबीआई दो बार उनसे पूछताछ कर चुकी है। पहली बार पूछताछ 25 अप्रैल, जबकि दूसरी बार 18 मई को की गई थी। पश्चिम बंगाल के शिक्षा राज्यमंत्री अधिकारी से भी सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा उनकी बेटी स्कूल शिक्षक की अपनी नौकरी गंवा चुकी हैं। अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि वह फोन पर अपने परिवार से बात नहीं कर पा रहे हैं। 


मैं घर होता तो मूड़ी खिलाता : अधिकारी
मंत्री अधिकारी ने कहा, 'ईडी अफसरों ने आज हमारे घर पहुंचने की योजना के बारे में हमें नहीं बताया। मैं 21 जुलाई को हुई तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली के बाद कोलकाता में ही हूं। अगर मैं वहां होता तो उन्हें मूड़ी खिलाता।'

शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के यहां भी छापा
ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता के जादवपुर इलाके में स्थित पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के आवास पर भी छापेमारी की। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की सिफारिशों पर सरकार द्वारा प्रायोजित व सहायता प्राप्त स्कूलों में समूह 'सी' और 'डी' के कर्मचारियों व शिक्षकों की भर्ती में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है। घोटाले में तत्कालीन शिक्षा मंत्री चटर्जी और शिक्षा राज्यमंत्री परेश चंद्र अधिकारी भी आरोपों से घिरे हैं। यह जांच कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर हो रही है। ईडी ने मामले में अवैध लेनदेन के आरोपों की जांच के लिए जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed