फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: six migrant labourers returning to work, killed as bus falls in ditch

बंगाल में हादसा : बस नहर में गिरी, छह प्रवासी मजदूरों की मौत

Thu, 23 Sep 2021 01:27 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकात्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकात्ता Published by: अजय सिंह Updated Thu, 23 Sep 2021 01:27 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि वह गोताखारों की मदद से नहर में यह तलाश कर रही है कि क्या अब भी कोई लापता है।

विज्ञापन
Bengal: six migrant labourers returning to work, killed as bus falls in ditch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें छह मजदूरों की मौत हो गई। उत्तर उत्तर दिनाजपुर जिले में एक बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई जब पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब 20 प्रवासी मजदूरों को लेकर चार्टर्ड बस उत्तर प्रदेश में लखनऊ की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि रायगंज पुलिस थाना इलाके में रूपाहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बस एक नहर में गिर गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर अपने घर लौट आए थे। अब वे कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने के बाद वापस अपने कार्य स्थलों पर जा रहे थे। झारखंड से कुछ मजदूरों को लेने के बाद बस पश्चिम बंगाल में रह रहे मजदूरों को लेने आई। जब घटना हुई तब बस लखनऊ की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed