फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Sadhvi Niranjan Jyoti reached Bengal and targeted the opposition, Mahua surrounded on this issue

Bengal: साध्वी निरंजन ज्योति ने बंगाल पहुंचकर विपक्ष पर साधा निशाना, महुआ ने इस मुद्दे पर घेरा, जानें मामला

Wed, 03 Jan 2024 02:02 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 02:02 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पश्चिम बंगाल पहुंचकर विपक्षियों पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षियों के लिए राम का अस्तित्व मायने नहीं रखता हैं। वो सवाल उठाते थे कि मंदिर बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। इसी बीच, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति को घेरा हैं। 

विज्ञापन
Bengal: Sadhvi Niranjan Jyoti reached Bengal and targeted the opposition, Mahua surrounded on this issue
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पहले वे सवाल उठाते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अब मंदिर बनकर तैयार हो गया हैं और तारीख का भी एलान कर दिया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। अब आप कौन सा सवाल उठा रहे हैं। अगर आपको भगवान राम में आस्था हैं, तो मंदिर आएं। मेरा मानना है कि उन लोगों के लिए भगवान राम को कोई अस्तित्व ही नहीं हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया के जरिए टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने निरंजन ज्योति पर तीखा तंज कसा हैं। 
विज्ञापन


हमें तीन घंटे से अधिक समय तक कार्यालय में बिठाया- महुआ
पश्चिम बंगाल के सांसदों और मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल की उनके कार्यालय में मुलाकात पर जिक्र करते हुए कहा कि मुझे यह देखकर आश्चर्य हो रहा है कि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एक बार फिर झूठ बोल रही हैं। मैं बताती हूं कि क्या हुआ। पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधिमंडल उनके कार्यालय उनसे मुलाकात करने पहुंचा। उससे पहले वहां सुरक्षा एजेंसियों ने सूची में हमारे नाम के आगे एक निशान लगा रखा था। हम तीन घंटे वहीं उनका इतंजार करने के लिए बैंठे रहें, लेकिन साध्वी निरंजन ज्योति बिना मिले वहां से चली गईं थी। उसकी दोषी अंतरात्मा है, जिसके कारण वह अपने किए को सही ठहराने के लिए बंगाल वापस आ रही है।
विज्ञापन


टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा अपने लोकसभा से निष्कासन के बाद से ही भाजपा सरकार पर आक्रामक दिखाई दे रही हैं। महुआ लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा के नेताओं को घेर रही हैं। बीते मंगलवार को आईआईटी-बीएचयू दुष्कर्म मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पोस्ट में उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा कि आखिर बुलडोजर चलाने में इतनी देरी क्यों हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed