फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal resident shocked to see dog photo instead of his own on his voter ID card, plans to sue ECI

बंगाल: वोटर आईडी कार्ड पर छपी कुत्ते की फोटो, चुनाव आयोग पर केस करने की तैयारी

Thu, 05 Mar 2020 08:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 05 Mar 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
Bengal resident shocked to see dog photo instead of his own on his voter ID card, plans to sue ECI
बंगाल के नागरिक के फोटो आईडी कार्ड में छपी कुत्ते की फोटो - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बंगाल में रहने वाले सुनील करमाकर उस समय दंग रह गए जब उन्होंने अपने वोटर आईडी कार्ड में अपनी जगह कुत्ते की फोटो छपी हुई देखी। उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने का फैसला किया है। उन्हें अपना संशोधित वोटर आईडी कार्ड मंगलवार को मिला है।

विज्ञापन


हालांकि उन्हें अपनी जगह कुत्ते की फोटो वाला आईडी कार्ड मिला। मुर्शिदाबाद के रामनगर गांव के रहने वाले 64 साल के मतदाता ने कहा, 'मेरे वोटर आईडी कार्ड में कुछ गलतियां थीं इसलिए मैंने उसे ठीक कराने के लिए आवेदन किया था। जब संशोधित कार्ड आया तो सूचना सही हो चुकी थी लेकिन मेरी फोटो बदल दी गई।'
विज्ञापन




करमाकर का कहना है कि यह गलती जानबूझकर की गई है ताकि उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया जा सके। उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने मेरा कार्ड देखा उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मेरा मजाक उड़ाया। मैं चुनाव आयोग को अदालत लेकर जाउंगा।' वोटर आईडी कार्ड की गलतियों को सुधारने में शामिल एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि गलती को पहले ही देख लिया गया था, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि यह ठीक कैसे नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अधिकारी ने कहा, 'ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद हमने कुत्ते की तस्वीर पर ध्यान दिया। मैं करमाकर के घर गया और उनकी तस्वीर लेकर आया। लेकिन मुझे इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं है कि कैसे कार्ड कुत्ते की फोटो के साथ छप गया।'


माना जा रहा है कि यह गलती बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर बड़े पैमाने पर जारी हलचल की वजह से हुई है। पिछले कुछ महीनों में, मुर्शिदाबाद जिले के 22 विधानसभा क्षेत्रों के 0.24 मिलियन नए मतदाताओं सहित 0.83 मिलियन से अधिक लोगों ने नए मतदाता पहचान पत्र और मौजूदा में गलतियों के सुधार के लिए आवेदन किया है। जिला प्रशासन ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है ताकि किसी में कोई गलती न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed