फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Polls: Centre Sanctions 123 Fast Track Courts For POSCO Act Cases In Bengal, Ravi Shankar Prasad, Mamata Banerjee BJP TMC

रणनीति: चुनाव के बीच बंगाल में 123 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का एलान, जानें रविशंकर प्रसाद ने ममता को क्यों बताया पहली सीएम

Mon, 19 Apr 2021 03:55 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 19 Apr 2021 03:55 PM IST
सार

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को बंगाल चुनाव के बीच एक बड़ा चुनावी एलान करते हुए कहा कि बच्चों के खिलाफ हो रहे यौन अपराधों को रोकने के लिए देशभर में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं। मंत्री ने कहा कि बंगाल के लिए 123 फास्ट ट्रैक कोर्ट मंजूर किए हैं। 

विज्ञापन
Bengal Polls: Centre Sanctions 123 Fast Track Courts For POSCO Act Cases In Bengal,   Ravi Shankar Prasad, Mamata Banerjee BJP TMC
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांच चरण के लिए मतदान हो चुका है। अभी तीन चरणों में मतदान और होना है। इसके लिए बंगाल में चुनावी अभियान जोरों पर है। चुनावी घोषणाओं का दौर भी तेजी पकड़े हुए है। भाजपा नेता और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को बंगाल चुनाव के बीच एक बड़ा चुनावी एलान करते हुए कहा कि बच्चों के खिलाफ हो रहे यौन अपराधों को रोकने के लिए देशभर में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं। मंत्री ने कहा कि बंगाल के लिए 123 फास्ट ट्रैक कोर्ट मंजूर किए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद रविशंकर ने कहा कि बंगाल में 123 फास्ट ट्रैक बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल के लिए मंजूर किए गए फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए 50 फीसदी फंड केंद्र सरकार दे रही है। रविशंकर ने इस दौरान कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस बारे में बार-बार पत्र लिखे कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए सहमति दीजिए। बावजूद कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सवाल पूछते हुए कहा कि ममता बनर्जी महिला मुख्यमंत्री हैं, उनको फास्ट ट्रैक कोर्ट से क्या दिक्कत है। मंत्री ने कहा कि देश के 27 राज्यों ने इसे स्वीकार किया है और वहां काम शुरू हो गया है, लेकिन पश्चिम बंगाल में यह पिछले तीन साल से पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा- ममता पहली सीएम जो सुरक्षा बलों का घेराव कर रहीं
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता जी पहली मुख्यमंत्री हैं, जो सार्वजनिक तौर पर कह रही हैं कि सुरक्षा बलों का घेराव करो। यह बहुत गलत है। निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग का काम है और सुरक्षा बल उनकी मदद करते हैं। भाजपा सरकार आ रही है। बंगाल को विकास के मामलों में हम आगे बढ़ाएंगे।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed