फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal politics adhir ranjan chowdhury statement tmc leader reacts

Bengal: अधीर रंजन ने डेरेक ओ ब्रायन को कहा विदेशी; भड़कीं टीएमसी नेता, कहा- उनका बयान संस्कृति के खिलाफ

Fri, 26 Jan 2024 03:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 26 Jan 2024 03:04 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि  वह जितना कम बोलेंगे, 2024 के चुनाव के लिए उतना ही बेहतर होगा।

विज्ञापन
Bengal politics adhir ranjan chowdhury statement tmc leader reacts
अधीर रंजन चौधरी, सुष्मिता देव - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन पर टिप्पणी की। उन्होंने ओब्रायन को विदेशी कहकर संबोधित किया है। उनकी इस टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


अधीर रंजन के बयान पर टीएमसी नेता सुष्मिता देव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'वह (अधीर रंजन चौधरी) वर्षों से कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। बंगाल में उनका रिकॉर्ड क्या रहा है? क्या उन्होंने इसके बारे में सोचा है? जब सीट बंटवारे की बात आती है तो उन्हें कोई झिझक नहीं होती है। इसलिए मैं कहना चाहती हूं कि जिस तरह का बयान उन्होंने दिया है, वह देश की संकृति के खिलाफ है। मुझे लगता है कि वह जितना कम बोलेंगे, 2024 के चुनाव के लिए उतना ही बेहतर होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन के कई आलोचक हैं, लेकिन भाजपा और अधीर रंजन चौधरी लगातार गठबंधन के खिलाफ बोल रहे थे। हालांकि, उनके बयान के बाद ही अधीर रंजन ने डेरेक पर पलटवार किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed