फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Partial Lockdown Announces, Home-Delivery Of Essentials Allowed

बंगाल में आंशिक लॉकडाउन: एक दिन में रिकॉर्ड 17 हजार संक्रमित मिले, जानिए क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा

Sat, 01 May 2021 01:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 01 May 2021 01:17 AM IST
सार

बंगाल में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को 17 हजार नए केस मिलने के बाद लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगा दी गईं। 
 

विज्ञापन
Bengal: Partial Lockdown Announces, Home-Delivery Of Essentials Allowed
कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पीपीई किट पहनकर जाते पुजारी। - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के नए मामलों में तेज बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को राज्य में आंशिक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। राज्य में शुक्रवार को 17,403 नए कोरोना केस मिले। यह अब तक का सर्वाधिक आकंड़ा है। आंशिक लॉकडाउन तत्काल लागू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा स्थिति की फिर से समीक्षा करने तक पाबंदियां जारी रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मॉल, सिनेमाघर खेलकूद सब बंद
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को राज्य में सभी शॉपिंग मॉल, ब्यूटी पार्लर, रेस्तरां, बार, खेल परिसर, जिम, स्पा और स्वीमिंग पूल को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक, राज्य में फिलहाल हर तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिये लोगों के एकत्र होने पर रोक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच घंटे के लिए खुलेंगे बाजार
हालांकि बाजारों को एक दिन में कुल पांच घंटे खुला रखने की छूट दी गई है। सुबह के वक्त 7 बजे से 10 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार व दुकानें खुली रखी जा सकेंगी। आदेश के मुताबिक, राज्य में फिलहाल हर तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिये लोगों के एकत्र होने पर रोक है।

आदेश में कहा गया है कि मतगणना से जुड़ी प्रक्रियाएं और जीत की रैली निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल के अनुसार होंगी। दवा की दुकानें, चिकित्सीय उपकरण, किराना की दुकान और होम डिलीवरी सेवाओं को आदेश से बाहर रखा गया है।

17,411 नए मामले, 96 की मौत 
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी से 96 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में दी गई है। बुलेटिन में बताया गया कि एक दिन में रिकॉर्ड 17,411 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 8,23,366 हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 28 कोलकाता से और 20 उत्तर 24 परगना जिले से हैं। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 13,932 लोग बीमारी से उबरे हैं। राज्य में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,13,624 है।


18 से 44 वर्ष के लोगों का एक मई से टीकाकरण शुरू नहीं होगा

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 टीके की खुराक की कमी के कारण शनिवार से 18 से 44 साल के लोगों को टीकाकरण शुरू नहीं होगा। राज्य के स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 44 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण हालांकि, विभिन्न केंद्रों पर खुराक की उपलब्धता के आधार पर जारी रहेगा।

बता दें कि टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत देश में शनिवार को हो रही है जिसमें 18 से 44 साल के उम्र के लोगों को टीका दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed