फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal news updates many people injured as bus hits roadside tree in Jhargram district

Bengal: झाड़ग्राम में बस के पेड़ से टकराने से 23 यात्री घायल, एस्प्लेनेड इलाके में पुलिस-ISF कार्यकर्ता भिड़े

Sat, 21 Jan 2023 10:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 21 Jan 2023 10:02 PM IST
सार

झाड़ग्राम में दुर्घटना जंबोनी पुलिस थाना क्षेत्र के तुलसीबनी इलाके में सुबह करीब 11.30 बजे हुई। उस समय चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकरा गई। वहीं आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के खिलाफ मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में प्रदर्शन किया। इसी दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई।
 

विज्ञापन
Bengal news updates many people injured as bus hits roadside tree in Jhargram district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में शनिवार को करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 23 बस यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जंबोनी पुलिस थाना क्षेत्र के तुलसीबनी इलाके में सुबह करीब 11.30 बजे हुई। उस समय चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 23 लोग घायल हो गए। उन सभी को पास के चिल्कीगढ़ इलाके के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। उनमें से बारह को झाड़ग्राम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि उनकी हालत गंभीर थी। अधिकारी ने कहा कि बस जिले के चिचिरा से गिधनी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनपुर विधायक देबनाथ हांसदा ने उस स्थान का दौरा किया जहां दुर्घटना हुई थी। उन्होंने उस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया जहां कई घायलों का इलाज चल रहा है।

कोलकाता पुलिस और ISF कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में ISF (इंडियन सेक्युलर फ्रंट) के कार्यकर्ताओं और कोलकाता पुलिस के बीच झड़प हुई। आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के खिलाफ मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में प्रदर्शन किया। इसी दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। 

हमलों के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे नौशाद गिरफ्तार
राज्य के धर्मतल्ला में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के हमलों के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के चेयरमैन और विधायक मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। वे दक्षिण 24 परगना के भांगड़ से विधायक हैं। काफी समय तक धर्मतल्ला में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। उसके पहले पुलिस ने उनकी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें हिरासत में लिया था।

पुलिस ने जब नौशाद सिद्दीकी को हिरासत में लेने की कोशिश की, उस समय भी उनके समर्थकों ने पुलिसवालों पर हमले किए। पहले उन्हें पुलिस वैन में डाला गया जहां जमकर हंगामा हुआ। सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद भी धर्मतल्ला में आईएसएफ कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चलता रहा। हालात को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। करीब दो घंटे तक दोनों तरफ का ट्रैफिक बंद करना पड़ा था। उसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि भांगड़ में एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं जिसके आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लग रहे हैं। यह भी आरोप है कि पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करती। आज भी पार्टी की रैली थी जिस पर कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पथराव किए और लाठी डंडों से हमले किए।

#WATCH | Clash broke out between ISF (Indian Secular Front) activists and Kolkata police at the Esplanade area of Kolkata, West Bengal pic.twitter.com/GbLDjk0ZLF

— ANI (@ANI) January 21, 2023 ">http://

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed