फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Lok Bhavan urges authorities to take proactive measures to prevent violence

West Bengal: 'मुर्शिदाबाद में हालात को काबू में करने के लिए उठाएं कदम', लोकभवन ने राज्य सरकार से की अपील

Wed, 21 Jan 2026 12:08 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Jan 2026 12:08 AM IST
सार

West Bengal: प्रवासी मजदूर की मौत के बाद मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा को देखते हुए लोकभवन ने राज्य सरकार से हालात पर काबू पाने के लिए सक्रिय कदम उठाने को कहा है। लोकभवन ने चेताया कि विभाजनकारी ताकतें तेजी से भीड़ जुटाकर हिंसा फैला सकती हैं, इसलिए जान-माल की सुरक्षा और सामान्य जनजीवन बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Bengal Lok Bhavan urges authorities to take proactive measures to prevent violence
बंगाल का राजभवन - फोटो : एक्स/ बंगाल राजभवन

विस्तार

राजभवन (लोकभवन) ने राज्य सरकार से मुर्शिदाबाद में हिंसा को रोकने और हालात को बिगड़ने से पहले काबू में करने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठाने का आग्रह किया है। यह अपील पश्चिम बंगाल के बाहर प्रवासी मजदूर की मौत को लेकर मुर्शिदाबाद जिले में भड़के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर की गई।
विज्ञापन


लोकभवन ने कहा कि हाल की घटनाओं से यह स्पष्ट हुआ है कि बांटने वाली ताकतें कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में उग्र प्रदर्शनकारियों को जुटाने में सक्षम हैं। ऐसे में लोगों की जान की सुरक्षा, सार्वजनिक और निजी संपत्ति की रक्षा तथा आम नागरिकों के सामान्य जीवन को बाधित होने से बचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हुआ पूरा मामला?
गौरतलब है कि 16 जनवरी को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में झारखंड में एक प्रवासी मजदूर की मौत के विरोध में हिंसा भड़क उठी थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बंगाली भाषा में बात करने के कारण असामाजिक तत्वों ने उसकी हत्या कर दी। विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने सड़कों और रेल पटरियों को जाम किया, कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल के रिपोर्टर के साथ मारपीट की गई। इसके अगले दिन भी हालात तनावपूर्ण बने रहे। बिहार में जिले के एक अन्य प्रवासी मजदूर पर कथित हमले के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने फिर से सड़क और रेल यातायात बाधित किया, वाहनों पर पथराव किया और एक अन्य टीवी चैनल के पत्रकार पर हमला किया गया।

लोकभवन की ओर से क्या कहा गया?
  • लोकभवन ने खुफिया तंत्र को और मजबूत करने पर जोर दिया।
  • केंद्र, राज्य और स्थानीय एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल को बेहद जरूरी बताया गया।
  • संवेदनशील और छिद्रपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर मुखबिरों के नेटवर्क को प्रभावी बनाने की बात कही गई।
  • तनाव वाले इलाकों पर रियल‑टाइम निगरानी रखने की सलाह दी गई।
  • जनता में अशांति भड़काने वाले मुद्दों का गहन विश्लेषण किया जाना चाहिए।
  • संवेदनशील जिलों में सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता है। 
  • हिंसा को बढ़ने से रोकने के लिए स्थानीय नेताओं से संवाद और भरोसा कायम करने की जरूरत है।ष 

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के हालात और बिगड़ेंगे?: भारत का बड़ा फैसला, अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाया


लोक भवन ने कानून-व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों से भीड़ नियंत्रण में संयम बरतने, उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और हालात बिगड़ने से पहले प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया। बयान में कहा गया है कि समय पर हस्तक्षेप, समन्वित कार्रवाई और तनाव की संभावना वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देकर ही राज्य में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed