फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor CV Ananda Bose Writes Confidential Letters to Centre and State Govt Bratya Basu News

WB: बंगाल के राज्यपाल और शिक्षा मंत्री में जुबानी जंग जारी, बोस ने केंद्र और राज्य सरकार को लिखा गोपनीय पत्र

Sun, 10 Sep 2023 08:30 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 10 Sep 2023 08:30 AM IST
सार

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन में मुख्य सचिव एचके द्विवेदी के साथ एक बैठक करने के कुछ घंटे बाद पत्रों पर हस्ताक्षर किए। हालांकि, बैठक के विषय का खुलासा राज्य सरकार या राजभवन ने नहीं किया।

विज्ञापन
West Bengal Governor CV Ananda Bose Writes Confidential Letters to Centre and State Govt Bratya Basu News
राज्यपाल सीवी आनंद बोस बनाम शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सरकार और राजभवन के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने एक बार फिर राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर जमकर हमला बोला और उनपर राज्य में उच्च शिक्षा प्रणाली को बर्बाद करने और विश्वविद्यालयों में कठपुतली शासन चलाने का आरोप लगाया। इस पर बोस ने शनिवार को चेतावनी दी कि आधी रात में बड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने दो गोपनीय सीलबंद पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन

इन लोगों को लिखा गया पत्र

आधी रात आने पर राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि बोस ने दो गोपनीय सीलबंद पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से एक राज्य सचिवालय नबन्ना और दूसरा केंद्र सरकार के लिए है। हालांकि, अधिकारी ने अभी यह खुलासा नहीं किया कि इन पत्र में क्या लिखा है।  

विज्ञापन

पत्र में क्या?

अधिकारी ने एक समाचार एजेंसी से कहा कि पत्रों में क्या लिखा है, इसके बारे में बाद में पता चलेगा। बातचीत में उन्होंने संकेत दिया कि यह पत्र राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच हालिया जुबानी जंग पर हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव के साथ बैठक करने के बाद फैसला

संयोग से, बोस ने राजभवन में मुख्य सचिव एचके द्विवेदी के साथ एक बैठक करने के कुछ घंटे बाद पत्रों पर हस्ताक्षर किए। हालांकि, बैठक के विषय का खुलासा राज्य सरकार या राजभवन ने नहीं किया।

आधी रात होने का इंतजार कीजिए

इससे पहले, दिन में बोस ने राज्य के शिक्षा मंत्री की कड़ी आलोचना और हमलों की पृष्ठभूमि में आधी रात को बहुत बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। राज्यपाल बोस ने कहा था कि आज आधी रात होने का इंतजार कीजिए, आप देखेंगे कि कार्रवाई क्या होती है। 

राज्यपाल का पिशाच कहकर उनका मजाक उड़ाया

इसके कुछ ही मिनटों में, शिक्षा मंत्री बसु ने राज्यपाल का नाम लिए बिना उन्हें शहर में नया वैंपायर (पिशाच) कहकर उनका मजाक उड़ाया और लोगों को उनसे सावधान रहने की सलाह तक डे डाली। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि आधी रात तक देखें, कार्रवाई देखें, सावधान! सावधान! सावधान! शहर में नया वैंपायर (पिशाच)! नागरिकगण कृपया अपना ध्यान रखें। भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार कि राक्षस प्रहर’ का बेसब्री से इंतजार है।

बंगाल सरकार और राजभवन के बीच जारी वाकयुद्ध जारी

विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और राजभवन के बीच जारी वाकयुद्ध जारी है। शुक्रवार को बसु ने राज्यपाल पर राज्य में उच्च शिक्षा प्रणाली को बर्बाद करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की हालिया कार्रवाई का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्रणाली को दिवालिया बनाना है। 

साथ ही कहा कि राज्यपाल संबंधित राज्य विश्वविद्यालयों की विधियों को नष्ट कर रहे हैं। ऐसी नियुक्तियां किसी से परामर्श किए बिना की गई हैं। वह तानाशाही तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कानून के अनुसार राज्यपाल राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं। उन्हें सीमा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि हम राज्यपाल की ऐसी कार्रवाई पर चुप नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed