फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Governor bose spoke to ISRO discussed on developing high technology to stop ragging

JU Student Death: राज्यपाल ने इसरो प्रमुख से की बात, रैगिंग रोकने के लिए उच्च तकनीक विकसित करने पर हुई चर्चा

Fri, 25 Aug 2023 02:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 25 Aug 2023 02:55 AM IST
सार

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसरों में रैगिंग को खत्म करने के लिए उच्च तकनीक के लिए इसरो चीफ से संपर्क किया है। इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद की एक फर्म से भी चर्चा की है।

विज्ञापन
Bengal Governor bose spoke to ISRO discussed on developing high technology to stop ragging
Jadavpur University - फोटो : Social Media

विस्तार

जादवपुर विश्वविद्यालय एक छात्र की मौत के बाद से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कॉलेज-विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग को रोकने के लिए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इसरो से टेक्निकल उपाय के लिए संपर्क किया।

विज्ञापन


इन तकनीक को विकसित करने की कोशिश
राजभवन की ओर से गुरुवार को बयान जारी किया गया। बयान में बताया कि राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सीवी आनंद बोस ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसरों में रैगिंग को खत्म करने के लिए उच्च तकनीक के लिए इसरो चीफ से संपर्क किया है। इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद की एक फर्म से भी चर्चा की है। जिसमें वे वीडियो एनालिटिक्स, इमेज मैचिंग, रिमोट सेंसिंग सहित अन्य तकनीक विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
जादवपुर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कार्यवाहक कुलपति बुद्धदेव साव ने गुरुवार को कहा कि परिसर में सीसीटीवी लगाने का काम दो दिन में शुरू हो जाएगा। मीडिया से उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने निर्देश दिए है कि विश्वविद्यालय में रैगिंग को लेकर यूजीसी के दिशानिर्देशों को जल्द से जल्द लागू किया जाए। राज्यपाल ने मुझे प्रदर्शनकारी कार्रवाई करने के लिए कहा है। इससे छात्र और उनके परिजन आश्वस्त होंगे। राज्यपाल भी विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग स्क्वाड की स्थापना के पक्ष में हैं। रैगिंग रोधी समिति कल से काम करने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नग्न घुमाते थे सीनियर
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने हाल ही में बताया था कि मृतक यूजी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके साथ रैगिंग की जाती थी। उसका यौन उत्पीड़न होता था। जिस दिन उसकी मौत हुई, उस दिन छात्रावास के कमरा नंबर 70 में उसके कपड़े उतरवाए गए थे। उसे गलियारे में नग्न घुमाया गया था, जिसके बाद वह बालकनी से कूद गया और अपनी जान दे दी। हमारे पास इसके सबूत भी हैं। पुलिस का कहना है कि हमने मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि एक युवक को छोड़कर 12 युवक इस मामले में शामिल हैं, जिनमें वर्तमान छात्र के साथ-साथ पूर्व छात्र भी आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed