{"_id":"6148e7f88ebc3e915e51bfe5","slug":"bengal-government-declaring-public-holiday-on-30th-september-in-the-three-constituencies-undergoing-byelection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: 30 तारीख को होने वाले विधानसभा उपचुनाव क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: 30 तारीख को होने वाले विधानसभा उपचुनाव क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा
Tue, 21 Sep 2021 01:29 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
west Bengal election
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल सरकार ने एक ज्ञापन जारी कर 30 सितंबर को तीन निर्वाचन क्षेत्रों- समसेरगंज और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों में और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। बता दें कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
असम : विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस
असम में साल के अंत में संभावित विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस बिना गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बोरा ने कहा कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव में गठबंधन के कारण हमारा संगठन कई क्षेत्रों में कमजोर हो गया है। बीते चुनाव में गठबंधन सहयोगियों को दी गई सीटों पर कांग्रेस अपनी खोई जमीन वापस हासिल करना चाहती है। इसलिए उपचुनाव वाली सीटों पर प्रदेश कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विधायकों की मौत और इस्तीफे के कारण असम में पांच विधानसभा सीटें खाली हैं। वहीं एक अन्य विधायक जो केंद्रीय मंत्री बने हैं, उन्होंने अभी तक सदन में अपनी सदस्यता नहीं छोड़ी है।