{"_id":"65f5647561f0d5ecf906ce2f","slug":"bengal-government-bose-said-will-be-on-roads-from-6am-on-poll-days-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: 'चुनाव के समय सुबह छह बजे से सड़क पर रहूंगा', शांति से चुनाव कराने का संकल्प लेकर बोले राज्यपाल बोस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: 'चुनाव के समय सुबह छह बजे से सड़क पर रहूंगा', शांति से चुनाव कराने का संकल्प लेकर बोले राज्यपाल बोस
Sat, 16 Mar 2024 02:55 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:55 PM IST
सार
बोस ने चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन से ही मैदान में मौजूद रहने की अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए उनकी दो मुख्य प्राथमिकताएं हिंसा और भ्रष्टाचार को समाप्त करना है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को आगामी आम चुनावों में सक्रिय रूप से शामिल होने की प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने राज्य में हिंसा तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि वह लोगों के जगने से पहले ही सुबह छह बजे से सड़कों पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
दो मुख्य प्राथमिकताएं
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन से ही मैदान में मौजूद रहने की अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए उनकी दो मुख्य प्राथमिकताएं हिंसा और भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि वह इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
सुबह छह बजे सड़क पर...
उन्होंने कहा, 'मैं चुनाव के पहले दिन से ही मैदान में रहूंगा। मेरी दो प्राथमिकताएं होंगी। पहली यह कि चुनाव के दौरान कहीं हिंसा और भ्रष्टाचार न हो। वहीं दूसरी यह कि लोगों के जागने से पहले मैं सुबह छह बजे सड़क पर पहुंच जाऊंगा।'
विज्ञापन
इसके अलावा, उन्होंने जनता के लिए अपनी पहुंच पर जोर दिया, एक मोबाइल राजभवन के रूप में कार्य करने और लोगों के लिए उपलब्ध होने का अपना इरादा बताया।