फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Bengal elections: Mamata Banerjee cancels all election meetings, will now address public online

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी ने सभी चुनावी सभाओं को किया रद्द, अब जनता को ऑनलाइन संबोधित करेंगी

Fri, 23 Apr 2021 12:25 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 23 Apr 2021 12:25 AM IST
सार

  • कोविड बचाव नियमों के उल्लंघन का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को राज्य में तत्काल प्रभाव से पदयात्रा, रोड शो और वाहन रैलियों के आयोजन पर रोक लगा दी

विज्ञापन
Bengal elections: Mamata Banerjee cancels all election meetings, will now address public online
Mamata Banerjee - फोटो : PTI

विस्तार

निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में बाकी बचे चरणों के चुनाव प्रचार में वाहन रैलियों एवं पदयात्रा आदि पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अपनी पूर्व-निर्धारित सभी चुनावी सभाओं को रद्द कर दिया। बनर्जी ने कहा कि अब वह ऑनलाइन ही जनता को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और निर्वाचन आयोग के 22 अप्रैल 2021 के आदेश के मद्देनजर मैं अपनी पूर्व निर्धारित सभी चुनावी सभाओं को रद्द करती हूं और लोगों से ऑनलाइन माध्यम से संपर्क करूंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी ऑनलाइन सभाओं का विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड बचाव नियमों के उल्लंघन का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को राज्य में तत्काल प्रभाव से पदयात्रा, रोड शो और वाहन रैलियों के आयोजन पर रोक लगा दी। साथ ही कहा कि किसी भी जनसभा में 500 से अधिक लोगों को अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि आयोग ने पाया है कि कई राजनीतिक दल एवं उम्मीदवार अभी भी जनसभा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यह आदेश बृहस्पतिवार शाम सात बजे से लागू रहेगा। अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करते हुए निर्वाचन आयोग ने राज्य में भौतिक रूप से प्रचार पर ताजा प्रतिबंध लगा दिए हैं। पश्चिम बंगाल में अभी 26 और 29 अप्रैल को मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed