{"_id":"64a8ecfb17e25b0a260f9663","slug":"bengal-election-violence-does-not-stop-amid-election-threats-are-being-given-by-keeping-bombs-and-white-sari-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भी नहीं थम रही हिंसा, कहीं बम तो कहीं सफेद साड़ी रखकर दी जा रही धमकियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भी नहीं थम रही हिंसा, कहीं बम तो कहीं सफेद साड़ी रखकर दी जा रही धमकियां
Sat, 08 Jul 2023 10:28 AM IST
श्वेता महतो
एन. अर्जुन
एन. अर्जुन
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:28 AM IST
सार
चंचल चक्रवर्ती नदिया जिले के फुलिया टाउनशिप 28 सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनकी बालकनी पर एक सफेद बैग रखा था, जिसमें सफेद साड़ी, तुलसी, गीता, अगरबत्ती और दो रसगुल्ले रखे हुए थे।
विज्ञापन
West Bengal Panchayat Election
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। हिंसा मुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने की पूरी कोशिश की जा रही है लेकिन इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है कि पश्चिम बंगाल का चुनावी इतिहास रक्तरंजित रहा है। जब सीधे धमकी देने के सारे विकल्प लगभग बंद हो गए तो इस बार सत्तारूढ़ पार्टी ने विरोधी पक्ष के उम्मीदवारों को धमकाने के लिए नए तरीके ढूंढ लिए है। कहीं पर किसी उम्मीदवार के घर के बाहर बम, कफन और चाकू रख दिए तो कहीं किसी पार्टी के झंडे पर बम और सफेद फूल और माला रख दिए गए।
एक महिला उम्मीदवार के घर के बाहर सफेद साड़ी, गीता, तुलसी का माला रख कर साइलेंट धमकी दी जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, इसके लिए सीधे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा, जो हरा नहीं सकता वह केवल बदनाम कर सकता है।
झंडे पर कफन, बम और माला
पंचायत चुनाव में नए-नए तरीकों से विरोधियों को धमकाया जा रहा है। बनगांव के भाजपा प्रत्याशी आशीष मंडल के घर के सामने किसी ने भाजपा के झंडे के ऊपर सफेद कपड़ा (कफन का कपड़ा), सफेद माला और तीन बम रख दिए। मंडल बनगांव ब्लॉक के घाबाउर ग्राम पंचायत 20 नंबर पंचायत समिति सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। इसी तरह से हावड़ा विधानसभा के पृथिवा पंचायत की सीट पर खड़ी तृणंमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के पति की दुकान पर किसी ने बम लटका दिए। पीड़ित अनारुल हक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने थैले से पांच बम बरामद किए।
विज्ञापन
गेट पर रखे मिली सफेद साड़ी-अगरबत्ती-तुलसी
नदिया में भाजपा उम्मीदवार के घर के सामने सफेद साड़ी, तुलसी पत्र, गीता और अगरबत्ती रखा मिला। शुक्रवार सुबह शांतिपुर ब्लॉक के फुलिया बस्ती इलाके में भाजपा उम्मीदवार ने जब दरवाजा खोला तो यह देखकर कांप उठीं। चंचल चक्रवर्ती नदिया जिले के फुलिया टाउनशिप 28 सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनकी बालकनी पर एक सफेद बैग रखा था, जिसमें सफेद साड़ी, तुलसी, गीता, अगरबत्ती और दो रसगुल्ले रखे हुए थे। उनका पूरा परिवार दहशत में है।
दुष्कर्म तक की मिल रही धमकी: भाजपा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, सत्तारूढ़ तृणमूल जीत के लिए इस स्तर तक उतर आई है। इतना ही नहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं को दुष्कर्म तक की धमकी मिल रही है। भाजपा के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। कई कार्यकर्ता गायब हैं। कई पर गोलीबारी की गई है। तृणमूल विधायक उदयन गुहा खुद लोगों को उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा, कानून व्यवस्था कितनी लचर हो गई है, इसका पता तब चलता है जब खुद राज्यपाल सीवी आनंद बोस को हिंसा मुक्त और निष्पक्ष चुनाव के लिए मैदान में उतरना पड़ रहा है।
जो जीत नहीं सकते, वो बदनाम करते हैं: तृणमूल
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता मानव जायसवाल ने कहा, एक बात साफ है कि जो लोग चुनाव में जीत नहीं सकते वे केवल दूसरी पार्टी को बदनाम कर सकते हैं। भाजपा केवल प्रोपेगंडा कर सकती है।हम तो चाहते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में विरोधी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरें। लोग भाजपा की वास्तविकता को जान चुके हैं। न उनके पास कोई नेता हैं, न उनके पास कोई विजन है। बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इतना प्यार करती है कि भाजपा इससे घबरा गई है और इधर-ऊधर के आरोप लगा कर जनता का ध्यान बांटना चाहती है।