नंदीग्राम में जंग जारी: तपती धूप में ममता ने किया रोड शो, सुवेंदु अधिकारी को बताया 'घर का न घाट का'
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद अब सभी की निगाहें नंदीग्राम हॉटसीट पर टिकी हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है। ऐसे में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अब दूसरे चरण के मतदान को देखते हुए तैयारी में जुट गए हैं। इसी के तहत सोमवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने चुनावी क्षेत्र नंदीग्राम में व्हीलचेयर पर रोड शो किया। उनका रोड शो खुदीराम मोड़ से नंदीग्राम के ब्लॉक-2 में ठाकुर चौक तक हुआ।
माना जा रहा है कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर जीत हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। इसी के चलते सोमवार को होली के दिन भी कड़ी धूप में भी विशाल रोड शो किया। पूरबा मेदिनीपुर जिले की की इस महत्वपूर्ण सीट पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान होगा। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ रोड शो में बनर्जी ने रेयापाड़ा खुदीराम मोड़ से ठाकुर चौक तक आठ किलोमीटर तक का लंबा सफर तय किया। इस दौरान वह व्हीलचेयर पर रहीं और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती रहीं।West Bengal CM Mamata Banerjee holds 'padyatra' from Khudiram More to Thakur Chawk in Nandigram.
Mamata Banerjee is contesting from Nandigram constituency for #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/2yz1Jv4Rkw— ANI (@ANI) March 29, 2021विज्ञापन
बता दें, रोड शो में सैकड़ों स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। तृणमूल अध्यक्ष ने घोषणा की है कि वह बृहस्पतिवार को मतदान होने तक नंदीग्राम में ही रहेंगी। दूसरे चरण के लिए मतदान 30 अप्रैल शाम पांच बजे खत्म होगा। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी नंदीग्राम में रोड शो में हिस्सा ले सकते हैं।
जनता को किया संबोधित
रोड शो के बाद टीएमसी अध्यक्ष ने एक रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'बहुत अधिक लालच अच्छा नहीं है, सुवेंदु अधिकारी ना घर के हैं और ना ही घाट के'।
Too much greed is not good, they (Adhikaris) will be 'na ghar ka ghat ka': West Bengal CM Mamata Banerjee in Nandigram pic.twitter.com/5GM2x89BjN
— ANI (@ANI) March 29, 2021
बनर्जी ने राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से पीटे जाने के एक महीने बाद सोमवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां की मौत के आरोप पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि बहन की मौत कैसे हुई है। हम महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। अमित शाह ट्वीट कर कहते हैं, "बंगाल का क्या हाल है"। यूपी में क्या है हालत? हाथरस में क्या है हालत?'
I don't know how the sister has died. We don't support violence against women. Amit Shah tweets and says, "Bengal ka kya haal hai." What is the condition in UP? What is the condition in Hathras?: West Bengal CM Mamata Banerjee in Nandigram https://t.co/K6rfV7j7eN pic.twitter.com/rHSSU06jcU
— ANI (@ANI) March 29, 2021
सुवेंदु अधिकारी ने दिया बयान
होली पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का भी एक बयान आया है। उन्होंने कहा, 'संपूर्ण मतदान परिवरर्तन के पक्ष में हुआ। भाजपा चुनाव के पहले चरण में 30 में से 30 सीटें जीतेगी।' उल्लेखनीय है कि सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी रह चुके हैं। नंदीग्राम सीट पर उनका काफी दबदबा माना जाता है।
Entire voting was done in favour of 'poriborton'. BJP will win 30 out of 30 seats in the first phase of the election: Suvendu Adhikari, BJP.#WestBengalPolls pic.twitter.com/hqzUFtArnP
— ANI (@ANI) March 29, 2021