फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Congress chief Subhankar Sarkar faces go back slogans by protesting doctors at state-run hospital

Bengal: प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष का हुआ विरोध, लगे 'वापस जाओ' के नारे

Sun, 29 Sep 2024 03:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Sep 2024 03:44 PM IST
सार

मरीज के परिजनों द्वारा पिटाई के विरोध में उत्तर 24 परगना के सरकारी अस्पताल सागर दत्ता अस्पताल के डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और शुभंकर सरकार और अन्य कांग्रेस नेता रविवार को उन्हें समर्थन देने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Bengal Congress chief Subhankar Sarkar faces go back slogans by protesting doctors at state-run hospital
विरोध प्रदर्शन करते डॉक्टर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष शुभंकर सरकार और पार्टी के कई अन्य नेताओं का रविवार को प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और 'वापस जाओ' के नारे लगाए। दरअसल मरीज के परिजनों द्वारा पिटाई के विरोध में उत्तर 24 परगना के सरकारी अस्पताल सागर दत्ता अस्पताल के डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और शुभंकर सरकार और अन्य कांग्रेस नेता रविवार को उन्हें समर्थन देने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने कहा- यह नागरिकों का जन आंदोलन
प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने शुभंकर सरकार से कहा कि 'यह बेहतर स्वास्थ्य सेवा, बेहतर बुनियादी ढांचे और कार्यस्थलों पर डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अधिक सुरक्षा के लिए नागरिकों का एक जन आंदोलन है। यह जूनियर डॉक्टरों का मंच है। आप कृपया यहां से चले जाएं। हम आपसे हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं।'
विज्ञापन


क्या है मामला
शुक्रवार को एक मरीज के परिजनों ने उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी इलाके में स्थित सागर दत्ता अस्पताल में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की। इस घटना के विरोध में डॉक्टर्स ने काम रोक दिया और हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टर्स की मांग है कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाए। रविवार को डॉक्टर्स की हड़ताल का तीसरा दिन है। बीते दिनों कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बंगाल सरकार घिरी हुई है। इस मुद्दे पर राजनीति भी खूब हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि जब सागर दत्ता अस्पाल में भी डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो कांग्रेस नेता उन्हें समर्थन देने पहुंच गए। हालांकि डॉक्टर्स ने कांग्रेस नेताओं को मुद्दे पर राजनीति करने से रोक दिया। डॉक्टर्स ने कहा कि  उनका प्रदर्शन 'गैर-राजनीतिक' है और किसी भी राजनेता को उनके मंच में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed