{"_id":"61198407222734122566a7df","slug":"bengal-cm-mamta-banerjee-will-play-an-important-role-in-the-2024-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: 2024 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी निभाएंगी अहम भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: 2024 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी निभाएंगी अहम भूमिका
Mon, 16 Aug 2021 02:45 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 16 Aug 2021 02:45 AM IST
सार
टीएमसी ने अपने मुखपत्र जागो बांग्ला में कहा कि सरकार नेताओं की टेलीफोन पर बातचीत की जासूसी कर रही है और संसद में इस पर चर्चा नहीं कराना चाहती।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में खत्म हुए बंगाल चुनाव के बाद टीएमसी के हौंसले बुलंद हैं। भाजपा को विधानसभा में पटखनी देने के बाद अब टीएमसी की योजना है कि कैसे भगवा दल को पूरे देश में हराया जाए। साथ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्ता में अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का रविवार को संकल्प लिया। बंगाल में सत्तरूढ़ दल टीएमसी ने अपने मुखपत्र जागो बांग्ला में एक संपादकीय में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि देशभर में विपक्ष एक मंच पर एक साथ आने और कोई वैकल्पिक मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
टीएमसी ने आरोप लगाया कि सरकार ने नेताओं की पेगासस स्पाईवेयर से जासूसी की है। लेकिन इस मामलें में केंद्र ने संसद में कोई चर्चा नहीं की। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि सरकार नेताओं की टेलीफोन पर बातचीत की जासूसी कर रही है और संसद में इस पर चर्चा नहीं कराना चाहती।
विज्ञापन
हाल ही में हुए पेगासस विवाद पर टीएमसी केंद्र सरकार पर खासा मुखर नजर आई है। ममता बनर्जी ने तो अपने फोन पर प्लास्टर तर लगा लिया था। इसे लेकर ममता ने कहा कि पेगासस ने सभी की जान को खतरे में डाल दिया है। बनर्जी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमने 'अच्छे दिन' बहुत देख लिए, अब हम 'सच्चे दिन' देखना चाहते हैं।
जागो बांग्ला में टीएमसी ने कहा कि वह देश के हित में राष्ट्रीय स्तर पर एक गठबंधन के पक्ष में है। साथ ही कहा कि हम गैर भारतीय जनता पार्टी, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष दलों के एक साथ आने के पक्ष में हैं। वहीं आपको बता दें ममता बनर्जी कुछ दिन के दौर पर दिल्ली आई थीं यहां उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और केजरीवाल से मुलाकात की थी।