फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Clash between ISF worker and police in Kolkata many injured

West Bengal: कोलकाता में आईएसएफ कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प, कई घायल

Sun, 22 Jan 2023 01:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 01:01 AM IST
सार

प्रदर्शनकारी आईएसएफ कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध कर रहे थे। तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
Bengal Clash between ISF worker and police in Kolkata many injured
आईएसएफ सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में प्रदर्शन कर रहे इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के सदस्यों की शनिवार को पुलिस के साथ जोरदार झड़प हुई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी आईएसएफ कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध कर रहे थे। तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगा है।  पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने शहर के मध्य में एक मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उनसे जवाहरलाल नेहरू रोड को खाली करने और यातायात की अनुमति देने का अनुरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क खाली करने से इनकार कर दिया,जिसके बाद पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed