फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Body of BJP leader Prithviraj Naskar found in party office, woman arrested

Bengal: पार्टी कार्यालय में मिला भाजपा नेता पृथ्वीराज नस्कर का शव, महिला गिरफ्तार; टीएमसी पर उठ रहे सवाल

Sun, 10 Nov 2024 01:05 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 10 Nov 2024 01:05 AM IST
सार

बंगाल में भाजपा नेता पृथ्वीराज नस्कर का शव पार्टी कार्यालय के अंदर मिलने से राज्य में गर्माहट तेज हो गई है। हत्या मामले में भाजपा ने सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी पर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तारी किया है। इसके साथ ही इस मामले में पुलिस ने व्यक्तिगत विवाद होने की आशंका भी जताई है। 

विज्ञापन
Bengal: Body of BJP leader Prithviraj Naskar found in party office, woman arrested
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगाना जिले के उस्थी में भाजपा नेता का शव पार्टी कार्यालय के अंदर मिला। पुलिस अधिकारी के मुताबिक भाजपा नेता पृथ्वीराज नस्कर जिले में भाजपा का सोशल मीडिया अकाउंट संभालते थे। मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में पुलिस ने व्यक्तिगत विवाद होने की आशंका जताई है।  बता दें कि नस्कर का खून से सना हुआ शव शुक्रवार रात पार्टी कार्यालय में मिला था। उनके परिवार ने बताया कि वह 5 नवंबर से लापता थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने स्वीकार किया है कि उसने धारदार हथियार से नस्कर पर हमला किया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है कि क्या मृतक और आरोपी महिला के बीच कोई व्यक्तिगत विवाद था। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने नस्कर हत्या मामले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किया और कहा कि हत्या का कारण व्यक्तिगत विवाद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की गिरफ्तारी
पुलिस ने आगे बताया कि हत्या मामले में महिला को मोबाइल फोन की ट्रैकिंग और प्रारंभिक जांच के बाद पास के इलाके से गिरफ्तार किया गया। शव को पार्टी कार्यालय से निकालने से पहले पुलिस को दरवाजे और गेट तोड़ने पड़े क्योंकि कार्यालय के भीतर से यह बंद थे। पुलिस का मानना है कि आरोपी महिला हमले के बाद पीछे के दरवाजे से भागी होगी। 

नस्कर के पिता ने का आरोप
वहीं इस मामले की अगली कड़ी ये है कि नस्कर के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने हाल ही में दुर्गा पूजा के दौरान एक अस्पताल में न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था, जिसके बाद स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं और पुलिस का गुस्सा मोल लिया था। उन्होंने कहा कि टीएमसी नेताओं ने बेटे को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

भाजपा ने टीएमसी पर लगाए आरोप
हत्या के बाद मामले में भाजपा और टीएमसी पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने नस्कर की हत्या की है ताकि इलाके में भाजपा के समर्थकों को डराया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा न्याय की लड़ाई जारी रखेगी और नस्कर के हत्यारों को सजा दिलवाएगी। 


टीएमसी ने आरोप का बताया झूठा
भाजपा के आरोप पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने नकारते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर झूठ फैला रही है। उन्होंने दावा किया कि नस्कर की मौत के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है और पार्टी को फंसाने के लिए भाजपा झूठ बोल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed