BJP vs TMC: मजूमदार ने की अपील -7 सितंबर को विरोध मार्च में झंडे के साथ डंडा भी लेकर आएं, TMC ने लगाया यह आरोप
बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से झंडे के साथ लाठी लेकर चलने को कहा है। उन्होंने कहा कि सात सितंबर के विरोध मार्च के दौरान राज्य सचिवालय तक अगर उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो कड़ा विरोध होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बंगाल भाजपा मुखर होकर आंदोलन करेगी। बंगाल भाजपा के कार्यकर्ता सीएम ममता बनर्जी के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर सात सितंबर को राज्य सचिवालय नबन्ना तक विरोध मार्च निकालेंगे। वहीं, आज बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से झंडे के साथ लाठी लेकर चलने को कहा है। उन्होंने कहा कि सात सितंबर के विरोध मार्च के दौरान राज्य सचिवालय तक अगर उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो कड़ा विरोध होगा। उनकी इस अपील की टीएमसी ने आलोचना की है। टीएमसी ने कहा कि वे माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
झंडे के साथ डंडा भी लेकर आएं-मजूमदार
उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक पार्टी रैली को संबोधित करते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि अगर मार्च को रोकने के प्रयास किए गए तो कड़ा विरोध होगा। यहां उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 7 सितंबर को हम राज्य में भ्रष्ट टीएमसी शासन का विरोध करने के लिए नबन्ना (राज्य सचिवालय) तक मार्च करेंगे, लेकिन अगर हमें रोका गया, तो कड़ा विरोध होगा। मैं आप सभी से झंडे के साथ लाठी लेकर आने का अनुरोध करता हूं।
'सभी को आत्मरक्षा का अधिकार'
राज्य सरकार के दो मंत्रियों की गिरफ्तारी के बाद टीएमसी के खिलाफ भाजपा विरोध मार्च कर रही है। हालांकि बाद में पत्रकारों से बात करते हुए मजूमदार ने कहा कि हमारे संविधान के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति को आत्मरक्षा का अधिकार है। अगर कोई हमला करने की कोशिश करता है, तो आप हमेशा अपनी रक्षा के लिए कदम उठा सकते हैं।
टीएमसी ने की भाजपा की आलोचना
वहीं, सत्तारूढ़ टीएमसी ने उनकी इस अपील की तीखी आलोचना की है। टीएमसी ने भाजपा पर राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सुकांत मजूमदार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल में भगवा पार्टी और उसके नेताओं की कोई विश्वसनीयता नहीं है।